Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panipat News: खेत में मिला रिटायर्ड कर्मचारी का शव, कुत्तों ने नोंचा

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 08:26 PM (IST)

    पानीपत के अलुपुर गांव में एक खेत में शुगर मिल के रिटायर्ड कर्मचारी सुल्तान सिंह का शव मिला। वह 11 अगस्त से लापता थे। शव बुरी तरह से सड़ गया था जिसे जानवरों ने खा लिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

    Hero Image
    शुगर मिल के रिटायर्ड कर्मचारी का मिला शव। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, पानीपत। गांव अलुपुर में धान के खेत में शुक्रवार सुबह शुगर मिल के रिटायर्ड कर्मचारी का शव मिला है। कर्मचारी 11 अगस्त से लापता था। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। अब उसका गली सड़क हालत में शव मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धड़ से नीचे शव को जानवर खा चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर उरलाना चौकी पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ कर शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।

    अलुपुर गांव निवासी सुल्तान सिंह (60) शुगर मिल से रिटायर्ड कर्मचारी था। वह दो साल पहले रिटायर हुआ था। वह दो बेटों व एक बेटी का पिता था। एक बेटा विदेश में रहता है। दूसरा खेती करता है। बेटी भी शादीशुदा है।

    सुल्तान 11 अगस्त की सुबह घर से गया था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने अलुपुर में खेत में शव को पड़ा देखा। शव बुरी तक सड़ चुका था। शव की शिनाख्त सुल्तान के रूप में हुई है। उसकी मौत के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुए हैं।

    उरलाना पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सुल्तान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।