रिश्ते में बदली 7 सालों की दोस्ती, हरियाणवी रीति-रिवाज से हुई नीरज चोपड़ा-हिमानी की शादी; जानिए कितना मिला दहेज?
ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर ने शादी कर ली है। दोनों की शादी हरियाणवी परंपराओं के अनुसार हुई। वर पक्ष ने दान-दहेज में सिर्फ एक रुपया लिया। दोनों एक-दूसरे को सात सालों से जानते थे और अमेरिका में मिले थे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया।

सुनील मराठा, मतलौडा (पानीपत)। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर का विवाह हरियाणवी परंपराओं से हुआ। वर पक्ष ने दान-दहेज में सिर्फ एक रुपया लिया। दोनों एक-दूसरे को सात वर्षों से जानते थे और अमेरिका में मिले थे।
नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि नीरज के प्रशिक्षक जयवीर चौधरी के कारण दोनों परिवारों में मुलाकात हुई थी। दोनों ही परिवार खेलों से जुड़े हैं तो रिश्ते भी पारिवारिक हो गए। दोनों परिवारों ने हिमानी व नीरज की शादी की बात चलाई तो सभी तैयार हो गए।
16 जनवरी को दंपती ने लिए फेरे
ओलिंपिक में स्वर्ण और सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी शिमला के सूर्या होटल में 14 से 16 जनवरी तक गुपचुप तरीके से हुई। रविवार की रात नीरज चोपड़ा ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर इसका रहस्योद्घाटन किया।
सोमवार को खंडरा गांव स्थित उनके घर पर ग्रामीणों और परिचितों का तांता लगा रहा। नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि होटल में नीरज की शादी का कार्यक्रम हुआ। 16 जनवरी को नव दंपती ने फेरे लिये।
दोनों परिवार खुशी-खुशी हो गए राजी
दोनों परिवारों के लोगों ने आशीर्वाद दिया। वह चाहते थे कि शादी में परिवार के लोग रीति रिवाज से कर सकें, इसलिए शादी को सार्वजनिक नहीं किया। दोनों परिवारों के लोगों के अलावा नीरज के मामा भी शादी समारोह में शामिल हुए। जल्दी ही नीरज की शादी के अन्य फोटो भी शेयर किए जाएंगे।
परिवार की महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा पहने हुई थीं। इस शादी में शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लिया गया। इसके अलावा शादी में किसी प्रकार का कोई दान दहेज नहीं लिया गया। लव कम अरेंज मैरिज नीरज के चाचा सुरेंद्र ने बताया कि नीरज और हिमानी सात वर्षों से एक दूसरे के दोस्त थे।
उन्होंने परिवार के सामने अपनी दोस्ती के बारे में बताया तो दोनों परिवार शादी के लिए सहमत हो गए। दोनों परिवारों ने मिलकर लव मैरिज को अरेंज मैरिज बनाया। दोनों की दोस्ती प्यार में बदलते हुए रिश्ते में बदल गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।