Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neeraj Chopra: कौन हैं नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी? हरियाणा से है खास कनेक्शन; अमेरिका में कर रही हैं स्पोर्ट्स की पढ़ाई

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 01:28 AM (IST)

    भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आज शादी कर ली है। उन्होंने हिमानी के साथ सात फेरे लिए। नीरज की दुल्हन हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं और वह भी एक खिलाड़ी हैं। यह शादी 16 जनवरी को शिमला में बेहद ही गोपनीय समारोह में हुई है। हनीमून मनाने के लिए अमेरिका गए हैं। आने के बाद प्रीतिभोज देंगे।

    Hero Image
    Neeraj Chopra: शादी के बंधन में बंधे नीरज चौपड़ा।

    डिजिटल डेस्क, पानीपत। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। वे आज शादी के बंधन में बंध गए। नीरज चोपड़ा ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है, लेकिन आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने हिमानी के साथ सात फेरे लिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीरज चोपड़ा की दुल्हन हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। वह भी एक खिलाड़ी हैं, जो USA से स्पोर्ट्स स्टडी कर रही हैं। यह शादी 16 जनवरी को शिमला में बेहद ही गोपनीय समारोह में हुई है, आज दोनों हनीमून के लिए अमेरिका जा चुके हैं। नीरज ने सभी को शादी को गोपनीय रखने के लिए कहा था। उनके वापस भारत लौटने के बाद ही रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

    नीरज चोपड़ा की पत्नी भी हैं स्पोर्ट्स प्लेयर

    सूत्रों के मुताबिक, नीरज चोपड़ा की पत्नी के पिता का नाम चांद सिंह है। उनकी पत्नी खुद भी स्पोर्ट्स प्लेयर है। चोट लगने की वजह से कुछ दिन से गेम से बाहर थी। सभी परिवार के लोगों को यह रिश्ता गुप्त रखने के लिए बोला गया था। लड़की के पिता भी स्पोर्ट्स प्लेयर थे।

    नीरज चोपड़ा के गांव में खुशी

    बता दें कि शादी के बाद नीरज चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया पर इसका एलान किया। इसके साथ ही उनके गांव खंडरा में भी खुशी मनाई गई। गांव के लोग उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। नीरज चोपड़ा जब मेडल जीतते हैं तब भी गांव के लोग उन्हें खूब बधाई देते हैं। आज भी इस खास मौके पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं।

    सुर्खियों में छा गईं हिमानी मोर

    गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा से शादी कर गांव लड़सौली की रहने वाली हिमानी मोर एकदम से सुर्खियों में आ गई हैं। हिमानी मोर का परिवार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से भरा हुआ है। परिवार के कई सदस्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं में तिरंगे का मान बढ़ा चुके हैं। हिमानी के पिता चांदराम मोर कबड्डी के विख्यात खिलाड़ी रह चुके हैं।

    परिवार में खिलाड़ी ही खिलाड़ी

    वे भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं। वहीं हिमानी के छोटे भाई हिमांशु मोर भी टेनिस के खिलाड़ी हैं और खेल कोटे से वायुसेना में अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वे आजकल नागपुर में तैनात हैं। वहीं दो चचेरे भाई पहलवान हैं एक चचेरा भाई मुक्केबाज है।

    यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra Marriage: शादी के बंधन में बंधे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, जानें कौन हैं जेवलिन थ्रो खिलाड़ी की पत्‍नी