Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन माह पहले चाकू से हमले में हुआ था घायल, पिता ने उधार ले इलाज पर एक करोड़ खर्च किए; अब बेटे ने तोड़ा दम

    By Jagran NewsEdited By: Rajiv Mishra
    Updated: Sat, 28 Jun 2025 06:10 PM (IST)

    पानीपत के तहसील कैंप में मामूली कहासुनी के बाद विनय नामक एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमले में विनय की आंतें तक बाहर आ गई थीं। इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रोहित राणा और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने इलाज पर एक करोड़ रुपये खर्च किए।

    Hero Image
    मृतक विनय का गमगीन परिवार (फोटो- जागरण)

    जागरण संवाददाता, पानीपत। तहसील कैंप के प्रकाश नगर निवासी विनय ने तीन माह तक मौत से जंग लड़ी। आखिरकार विनय शुक्रवार शाम को जंग हार गया और दम तोड़ दिया। विनय पर तीन माह पहले मामूली कहासुनी में तहसील कैंप में चाकू से हमला किया गया था। हमला इतना भयानक था कि विनय की आंत तक बाहर आ गई थी। आरोपित रोहित राणा को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनय का पहले पानीपत और अब लगभग दो माह से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिता ने कर्ज उठाकर विनय के इलाज पर एक करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। दोस्तों ने भी परिवार की खूब मदद की, लेकिन यह काम नहीं आ सकी। शनिवार शाम को विनय के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    प्रकाश नगर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह दुकानों पर डिस्पोजल सप्लाई का काम करता है। वह दो बेटों विनय व हर्ष का पिता था। दोनों ही बेटे उसका काम में हाथ बंटाते थे। विनय की एक साल पहले गीताजंलि से शादी हुई थी। विनय 23 मार्च को अपने काम से घर से गया था।

    मलिक प्लाजा के पास उसकी कालोनी के ही रोहित राणा से कहासुनी हो गई थी। रोहित ने चाकू से विनय के पेट में हमला किया था। हमला इतना भयावह था कि उसकी आंतड़ियां तक बाहर आ गई थी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उन्होंने विनय को पहले प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया था।

    एक माह तक यहां इलाज चलने के बाद उसको आराम नहीं हुआ। वह विनय को गंगाराम अस्पताल में ले गए थे। यहां दो माह तक उसका इलाज चला। उसने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से एक करोड़ रुपये का कर्ज लेकर अस्पताल में जमा कराए, उनको आस थी कि विनय ठीक हो जाएगा, लेकिन वह तीन माह से बेसुध था। उसकी सिर्फ सांसे चल रही थी। गीताजंलि 24 घंटे विनय के साथ रहती थी। शुक्रवार शाम को विनय ने तोड़ दिया।

    15 लाख का चेक देकर शव लिया

    विनय के पिता प्रवीण कुमार बताते हैं कि वह बर्बाद हो गए हैं। जवान बेटे की मौत हो गई। करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जान नहीं बचा सके। सिर पर भारी कर्ज हो गया है। डाक्टरों ने 15 लाख रुपये का चेक लेकर विनय का शव दिया है। इससे पहले उन्होंने यहां लगभग 92 लाख रुपये जमा करवा दिए थे।

    आरोपित व उसका भाई हो चुका है गिरफ्तार

    विनय पर हमला कर आरोपित रोहित फरार हो गया था। उसको उसके बड़े भाई ने अपने पास रुकवाया था। पुलिस ने रोहित के साथ उसके बड़े भाई को भी गिरफ्तार किया था। अब आरोपित रोहित पर हत्या का केस दर्ज होगा।