Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में हैवानियत की हदें पार, प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी बेटी से किया दुष्कर्म; ये है पूरा मामला

    By Jagran NewsEdited By: Rajiv Mishra
    Updated: Mon, 30 Jun 2025 08:17 PM (IST)

    पानीपत के मॉडल टाउन में फिरोज नामक व्यक्ति ने प्रेमिका की 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। प्रेमिका को पता चलने पर उसने मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल और काउंसलिंग कराई। फिरोज के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए प्रयोग की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पानीपत। मॉडल टाउन में प्रेमी ने प्रेमिका की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। प्रेमिका को इस बारे में पता चला तो उसने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस से की है। पुलिस ने किशोरी का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन क्षेत्र की कालोनी निवासी महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। इनमें दो बेटियां व एक बेटा है। घर पर फिरोज नाम का लड़का आता था, फिरोज ने उसे कहा कि वह उसे किराए के लिए अच्छा घर दिलवा देगा।

    इस बहाने से उसका घर पर लगातार आने-जाने लगा। दोनों में नजदीकियां बढ़ी। फिरोज ने उसे कहा कि वह उसके साथ शादी करेगा और उसके बच्चों को भी अपनाएगा। वह उसकी बातों में आ गई। फिरोज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अब वह अंबाला में नौकरी करने लगी थी। फिरोज पीछे से उसके घर आने लगा। उसने उसकी 16 साल की बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया। उसकी बेटी ने उसे आपबीती बताई।

    उसने फिरोज से इस बारे में बात की तो उसने कहा कि अगर वह पुलिस को शिकायत देगी तो वह उसकी बेटी को जान से मार देगा। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जग महेंद्र ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। महिला की शिकायत पर आरोपित पर केस दर्ज हो चुका है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।