Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में पति का चाची के साथ था अवैध संबंध, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा; फिर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 12:13 PM (IST)

    पानीपत के निंबरी गांव में एक नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। परिजनों ने पति और चाची सास पर अवैध संबंधों और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विरोध करने पर पूजा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    Hero Image
    पति और चाची पर लगा हत्या का आरोप। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव निंबरी में बुधवार सुबह नवविवाहिता पूजा (26) का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। स्वजन का आरोप है पति व नवविवाहिता की चाची सास में अवैध संबंध थे। इनका विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव को पंखे पर लटकाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वजन ने बुधवार सुबह गांव निंबरी में हंगामा किया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। खटीक बस्ती निवासी सुनील ने बताया वह तीन भाई बहन थे। छोटी बहन पूजा की शादी चार माह पहले गांव निंबरी के मिंटू के साथ हुई थी।

    मिंटू एक कंपनी में चालक की नौकरी करता है। शादी के बाद उन्हें पता चला था कि यह मिंटू की दूसरी शादी है। झूठ बोलकर पूजा से शादी की थी। शादी के बाद से ही मिंटू पूजा के साथ मारपीट करता था। मिंटू के उसकी चाची के साथ अवैध संबंध थे।

    पूजा ने दोनों को कई बार आपत्तिजनक हालत में भी देखा था। पूजा उन्हें कॉल कर इस बारे में बताती थी। विरोध पर मिंटू उसके साथ मारपीट करता था। अब दो दिन से मिंटू उनके साथ पूजा की बात नहीं करवा रहा था। बुधवार सुबह छह बजे पड़ोसियों की कॉल आई। उन्होंने बताया कि पूजा का शव फंदे पर लटका हुआ है। यहां पूजा के ससुराल वाले नहीं मिले।

    सावन का शगुन देने की कर रहे थे तैयारी

    मां ने बताया कि उन्होंने तीन लाख रुपये कर्ज लेकर पूजा की शादी की थी। अब वह पूजा को सावन का शगुन देने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए खरीदारी भी चल रही थी। बुधवार को उन्हें मौत की सूचना मिली।

    मृतका के भाई के बयान पर आरोपित पति और चाची सास पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार है। जल्द गिरफ्तार करेंगे। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया है। -संदीप सिंह, प्रभारी चांदनी बाग पुलिस थाना।

    यह भी पढ़ें- Unnao News: पति, पत्नी और वो....प्रेमी से हुई गर्भवती, तीसरी शादी के लिए रच दी हत्या की खौफनाक साजिश