Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आत्मविश्वास व जिद से हरियाणा बोर्ड की 10वीं में टापर बनी खुशी, IAS बन करना चाहती है देश सेवा

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2022 12:31 PM (IST)

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में 10वीं के टापर में बदलाव हुआ। पुर्नमूल्‍यांकन में जींद की खुशी जैन के अंक बढ़े। खुशी ने 10वीं में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। इससे भिवानी की रहने वाली मनीषा पीछे हो गईं। उन्‍होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए थे।

    Hero Image
    हरियाणा बोर्ड की 10वीं की टापर बनी खुशी। जागरण

    जींद, जागरण संवाददाता। जींद की रहने वाली खुशी ने जिद और आत्‍मविश्‍वास से वो कर दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्‍मीद की होगी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड को अपना फैसला बदलना पड़ गया। अब खुशी जैन हरियाणा की 10वीं बोर्ड की टापर बन गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जींद के उचाना मंडी निवासी खुशी जैन ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टाप में जगह बनाई है। बोर्ड ने जब परीक्षा परिणाम घोषित किया, तब खुशी जैन के 497 अंक थे, लेकिन खुशी इससे संतुष्ट नहीं थी। खुशी के अनुसार उन्हें पूरा विश्वास था कि सामाजिक विज्ञान विषय में उनके शत प्रतिशत आने चाहिए, जबकि इसमें 100 में से 92 अंक ही मिले। इस पर उन्होंने पुनर्मूल्यांकन कराने का फैसला लिया। अब संशोधित परिणाम जारी होने पर उन्हें सामाजिक विज्ञान में शत प्रतिशत अंक मिल गए हैं। इसके साथ ही खुशी प्रदेश में दसवीं कक्षा की टापर बन गईं।

    खुशी ने दैनिक जागरण को बताया कि अंग्रेजी, गणित, फिजिक्स और विज्ञान विषय में पहले ही शत प्रतिशत अंक थे। हिंदी में 97 और सामाजिक विज्ञान में 92 अंक थे। खुशी जैन ने बताया कि वह आइएएस बन कर देश की सेवा करना चाहती है। फिलहाल वह जींद के आधारशिला पब्लिक स्कूल ने 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही हैं। परीक्षा परिणाम आने से पहले ही स्कूल ने उन्हें 11वीं कक्षा में दाखिला दे दिया था।

    उनका दाखिला, फीस और यातायात स्कूल की तरफ से मुफ्त किया गया है। खुशी जैन के पिता अनिल जैन की उचाना मंडी में कपड़े की दुकान है और मां गृहणी हैं। उन्हें बेटी पर गर्व है। खुशी जैन ने बताया कि उन्होंने दसवीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान कभी ट्यूशन नहीं लिया।

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं के परिणाम में भिवानी जिले के ईशरवाल गांव में ईशरवाल पब्लिक स्कूल की अमीषा ने 499 अंक हासिल किए थे। अब खुशी इनसे आगे निकल चुकी हैं और 500 अंंक हासिल करके टापर हैं।