Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chandrayan-3: आज शाम खुले रहेंगे सरकारी स्कूल, लैंडिंग का Live प्रसारण देखेंगे छात्र; चंद घंटे दूर अब चांद

    By Ram kumarEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 04:00 AM (IST)

    Chandrayan-3 Landing पानीपत जिले के स्कूल बुधवार यानी आज शाम को एक घंटे के लिए अतिरिक्त खोले जाएंगे। प्रदेश में यह पहला अवसर होगा जब देर शाम तक स्कूल खुले रहेंगे। क्योंकि इस दौरान चंद्रयान-3 मिशन को लेकर स्कूलों में सीधा प्रसारण होगा। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत का चंदयान-3 मिशन बहुत मायने रखता है। गुरुवार की सुबह 10 बजे भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

    Hero Image
    Chandrayan-3: आज शाम खुले रहेंगे सरकारी स्कूल,

    पानीपत, जागरण संवाददाता। जिले के स्कूल बुधवार, यानी आज शाम को एक घंटे के लिए अतिरिक्त खोले जाएंगे। प्रदेश में यह पहला अवसर होगा, जब देर शाम तक स्कूल खुले रहेंगे। क्योंकि इस दौरान चंद्रयान-3 मिशन को लेकर स्कूलों में सीधा प्रसारण होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख अपने अधीनस्थ स्कूलों को खुलवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, लाइव प्रसारण को लेकर स्कूलों में प्रोजेक्टर को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया।

    चंद्रयान-3 के मिशन को लाइव दिखाने संबंधी आदेश दिए हैं।

    विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत का चंदयान-3 मिशन बहुत मायने रखता है। इससे सीख लेने के लिए शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों ने चंद्रयान-3 के मिशन को लाइव दिखाने संबंधी आदेश दिए हैं। जिले के जिन स्कूलों में सुविधा उपलब्ध हैं, उनमें बुधवार शाम को सवा पांच से सवा छह बजे तक बच्चों को बुलाने और चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाई जाएगी।

    जिन स्कूलों में ऐसा संभव नहीं है, वे स्कूल गुरुवार को सुबह 10 बजे इसका प्रसारण करेंगे। निदेशालय के पत्र के मुताबिक चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ था। बुधवार को मुख्य लैंडर को चंद्रमा पर उतारने का प्रयास किया जाएगा, जिसके बाद अभियान सफल होगा।

    उद्देश्य है कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़े।

    यह मिशन भारत की विज्ञान तकनीक व खगोल अंतरिक्ष के क्षेत्र में ऊंची उड़ान साबित होगा। इस ऐतिहासिक पल को लाइन दिखाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। उद्देश्य है कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान बढ़े।

    इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने कहा कि निदेशालय से जो निर्देश आए हैं, उनके मुताबिक स्कूलों में चंद्रयान-3 मिशन को लाइव दिखाया जाएगा।