Chandrayaan 3: यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में दिखाया जाएगा चंद्रयान 3 लैंडिंग का प्रसारण, UGC ने जारी किए निर्देश
Chandrayaan 3 Moon Landing विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कल 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान -3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाए। आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि छात्रों और फैकल्टी मेंबर के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया जाए जिससे वे भी इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बन सके।

एजुकेशन डेस्क। Chandrayaan 3 Moon Landing: देश के लिए कल का दिन बेहद खास है। कल, 23 अगस्त, 2023 को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Landing) कल 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा। इस ऐतिहासिक पल के गवाह स्टूडेंट्स भी बन सके इसके लिए यूजीसी ने एक कदम उठाया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कल, 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान -3 की लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाए। आयोग ने अपने नोटिस में कहा है कि छात्रों और फैकल्टी मेंबर के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया जाए, जिससे वे भी इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बन सके।
Chandrayaan 3 Moon Landing: योगी सरकार ने जारी किए निर्देश
योगी सरकार ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि कल यानी कि 23 अगस्त को शाम को एक घंटे के लिए सभी स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान, चंद्रयान-3 की लैंडिंग को प्रदेश के समस्त स्कूली बच्चों को टीवी या यूट्यूब चैनल पर दिखाया जाएगा।
Chandrayaan 3 Moon Landing: कहां-कहांं देख सकते हैं लाइव प्रसारण
अगर आप भी इस पल का हिस्सा बनना चाहते हैं तो शाम 5:27 बजे चंद्रयान-3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.isro.gov.in/) और ISRO का आधिकारिक YouTube Channel और डीडी नेशनल पर भी किया जाएगा। ऐसे में, अगर आप देखना चाहते हैं तो आप किसी भी माध्यम से इसे देख सकते हैं।
Chandrayaan 3 Moon Landing: टल भी सकती है लैंडिंग
चंद्रमा पर उतारने से पहले लैंडर लॉड्यूल की स्थिति को जांचा-परखा जाएगा। अगर इस समय कोई समस्या समझ आती है तो फिर इसे टाला भी जा सकता है। इसके बाद 27 अगस्त, 2023 को दोबारा लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। बता दें कि चंद्रयान-2 मिशन कामयाब नहीं रहा था। ऐसे में इस मिशन से बहुत उम्मीदे जुड़ी हुई हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।