Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो प्रवासी मजदूरों को मारी टक्कर; एक की मौत

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 02:05 PM (IST)

    पानीपत में रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर ब्राह्मण माजरा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रवि नामक एक 18 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई जबकि सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    बाइक सवार दो प्रवासी मजदूरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, इसराना (पानीपत)। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे ब्राह्मण माजरा मोड़ पर बाइक सवार दो मजदूरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक युवक की पहचान रवि (18) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात 11 बजे रवि व सुरजीत अपने दोस्त सागर को उसके घर नौल्था छोड़कर वापस अपने किराये के कमरे पर जा रहे थे।

    जब वह रोहतक नेशनल हाईवे पर ब्राह्मण माजरा मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रवि की मौत हो गई।

    सुरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों नौल्था के पास ही किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे ओर किराये के कमरे पर रहते थे। अभी दोनों युवकों के नाम की पहचान हो पाई है। अभी तक उनके गांव व कंपनी का नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।