Karnal में तीन Coronavirus पाॅजिटिव केस की पुष्टि, तीनों संक्रमित दूसरे राज्यों से आए
करनाल में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सीएम सिटी में एक दिन में तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो महिलाएं हैं।
पानीपत/करनाल, जेएनएन। सीएम सिटी करनाल में शुरुआत में कोरोना पर लगाम लगता दिखा था, लेकिन अब संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही। पिछले छह दिन से लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दो महिलाओं सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले। दो की दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री है। एक का उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कनेक्शन है। एक केस कुंजपुरा में, दूसरा केस निर्मल विहार और तीसरा केस सेक्टर-8 का मिला है। तीनों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल करा दिया गया है। जिले में संक्रमित केसों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है, 17 एक्टिव केस हो गए हैं। लगातार छह दिन से बढ़ रहे कोरोना केस ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ाई हुई है।
वहीं, सोमवार को फूसगढ़ रोड स्थित निर्मल विहार कालोनी में केस मिला था। एहतियात के तौर पर आदेश जारी कर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया।
अभी तक यहां था कंटेनमेंट जोन
सोमवार को पॉजिटिव केस आने के बाद निर्मल विहार कॉलोनी स्थित गली नंबर -1 के मकान नंबर-23, जाने आलम वाली गली में राजीव के मकान नंबर-22 और सुरेंद्र के मकान नंबर-21 तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। निर्मल विहार कालोनी को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही सभी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, टेस्ट करने के साथ-साथ उन्हें क्वारंटाइन, आइसोलेशन और सामाजिक दूरी के निर्देश दिए गए।
यह है जिले की स्थिति
जिले में अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 34 तक हो गई है। करीब ढाई सौ से ज्यादा लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। 166 लोगों को आइसोलेट किया गया है। जिन पर स्वास्थ्य विभाग विशेष निगरानी रख रहा है। एक की मौत हो चुकी है। 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र, करनाल और जींद में एक-एक कोरोना पॉजिटिव
यह भी पढ़ें: Haryana और Uttar Pradesh के किसानों में खूनी संघर्ष, वकील को लगे छर्रे, सात गंभीर
यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0 में ढील, सातों दिन खोल सकेंगे ढाबे और मिठाई की दुकानें
यह भी पढ़ें : गर्मी से राहत पाने के लिए कर डाला दोस्त का कत्ल, मौत से बेखबर सो गया शव के पास
यह भी पढ़ें : रेड अलर्ट, दो दिन भीषण गर्मी, 29 से मिल सकती है राहत
यह भी पढ़ें : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, धमाका, श्रमिक की मौत, 10 साल का बच्चा झुलसा
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें