Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में बुखार से तड़प रही थी 12 साल की मासूम, तभी अधेड़ उम्र का दरिंदा करने लगा रेप का प्रयास; छोटी बहन ने ऐसे बचाया

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 03:18 PM (IST)

    हरियाणा के पानीपत (Panipat Crime) में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी को किशोरी की छोटी बहन ने देख लिया और शोर मचाया जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस कौ सौंप दिया है।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। Haryana Crime: चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने घर में घुस 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी को बुखार था वह चारपाई पर सो रही थी। आरोपित को किशोरी की छोटी बहन ने देख लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसने गली में शोर मचाया और पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने अधेड़ को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने किशोरी की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी ने लोगों को दी धमकी

    पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह निजी काम से घर से बाहर गई थी। घर पर उसकी 12 व छह साल की बेटी थी। बड़ी बेटी को बुखार था। उसने बेटी को दवा देकर चारपाई पर लेटा दिया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उनके घर में घुस गया। उसने बड़ी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। उसके कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी वक्त छोटी बेटी आ गई।

    यह भी पढ़ें- जम्मू में झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, शादी की बात करने पर की मारपीट; पुलिस ने शुरू की जांच

    उसने गली में शोर किया तो पड़ोसी यहां आ गए। उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने मौके पर जाकर आरोपित को दबोच लिया। आरोपित भी अर्धनग्न अवस्था में था। कॉलोनी में हंगामा हुआ। पुलिस को बुलाया। आरोपित शख्स को पकड़े जाने के बाद भी किसी प्रकार का पछतावा नजर नहीं आया। वह लोगों को खुद को छोड़ने की बात कहकर धमकी भी दे रहा था।

    पुलिस आरोपी को किया गिरफ्तार

    चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया है। पीड़िता की काउंसिलिंग भी कराई गई है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें- कभी दिल्ली तो कभी मेरठ... 11 साल तक करता रहा दुष्कर्म, युवती ने पुलिस को जाकर बता दी एक-एक बात