विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जज से बोले राम रहीम के वकील- आप पहले सजा सुना चुके हो, आप यह केस मत सुनो

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 17 Sep 2017 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 10:10 AM (IST)

हत्या के दो मामलों में सुनवाई के दौरान सीबीआइ कोर्ट के जज से राम रहीम के वकीलों ने कहा कि ...और पढ़ें

जज से बोले राम रहीम के वकील- आप पहले सजा सुना चुके हो, आप यह केस मत सुनो
जज से बोले राम रहीम के वकील- आप पहले सजा सुना चुके हो, आप यह केस मत सुनो

जेएनएन, पंचकूला। दुष्कर्म मामलों में गुरमीत राम रहीम को सजा सुना चुके विशेष सीबीआइ अदालत के जज जगदीप सिंह से शनिवार को उसके वकीलों ने कहा कि आप पहले ही हमारे खिलाफ फैसला सुना चुके हैं, इसलिए आप यह केस मत सुनो। जज जगदीप सिंह सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और कुरुक्षेत्र निवासी पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे।

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि मामले में जब सुनवाई चल रही थी तो बचाव पक्ष के दो वकीलों ने मौखिक तौर पर कहा कि आप रेप मामले में सजा सुना चुके हो। यदि आपको ठीक लगता है तो आप यह केस मत सुनें। हत्याओं के एविडेंस भी मिलते जुलते हैं, इसलिए आप यह केस मत सुनिये। इस पर जज ने कहा कि आप हाई कोर्ट में चले जाएं। मैं जो फाइल में होगा, उस पर ही फैसला सुनाता हूं।

वहीं, बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने कहा कि हमने ऐसी कोई याचिका नहीं लगाई है। बता दें कि साध्वी यौन शोषण मामले की सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम की ओर से याचिका लगाई थी कि तीनों मामलों की एक साथ सुने जाएं, क्योंकि तीनों में गवाह एवं एविडेंस मिलते जुलते हैं। इसलिए यदि एक भी केस डिसाइड हो गया तो दूसरे पर उसका असर पड़ेगा, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः विदेश भागने की तैयारी में थे हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।