कलयुगी पत्नी की खौफनाक करतूत! होली के दिन शराब पीकर पति की कर दी हत्या, दर्ज हुआ केस
होली पर शराब पीने के बाद एक पत्नी ने अपने पति की ईंट मारकर हत्या कर दी। यह घटना हरियाणा के बरवाला थाना क्षेत्र में हुई। मृतक सीताराम और उसकी पत्नी सावित्री शिव शंकर ब्रिक्स कंपनी के भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों वहीं झुग्गी में रहते थे। बेटी ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी तब घटना का पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संवाद सहयोगी, बरवाला। बरवाला थाना क्षेत्र के गांव सरहेड़ा में ईंट भट्ठे पर पत्नी ने पति की ईंट मारकर हत्या कर दी। मृतक सीताराम और उसकी पत्नी सावित्री शिव शंकर ब्रिक्स कंपनी के भट्ठे पर मजदूरी करते थे।
दोनों वहीं झुग्गी में रहते थे। 13 मार्च की रात होली के मौके पर मजदूरों की छुट्टी थी। रात में कई मजदूर शराब पीकर रंग खेल रहे थे। सीताराम और सावित्री ने भी शराब पी।
बेटी ने पड़ोसी से मांगी मदद
देर रात करीब 12 बजे उनकी बेटी कल्पना रोते हुए पड़ोसी मजदूर सरन के पास पहुंची। उसने बताया कि माता-पिता ने शराब पीकर झगड़ा किया। झगड़े में मां ने ईंट से पिता के सिर पर वार कर दिया। सरन तुरंत सीताराम की झुग्गी के पास पहुंचा। उसने देखा कि सीताराम बेहोश जमीन पर पड़ा था। सिर और मुंह से खून बह रहा था। वहीं, सावित्री भी नशे में थी। उसके हाथ में ईंट थी और माथे से खून निकल रहा था।
पुलिस टीम कर रही है जांच
सरन ने तुरंत भट्ठे के मुंशी संदीप को सूचना दी। संदीप ने मालिक प्रदीप कौशिक को खबर दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। संदीप ने सीताराम को सरकारी अस्पताल बरवाला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में 8 साल की बहन के साथ रेप करने वाले तीनों भाई गिरफ्तार, एक को जेल तो दो को बाल सुधार गृह भेजा गया
सरन ने पुलिस को बताया कि सावित्री ने झगड़े के दौरान ईंट से हमला किया, जिससे सीताराम की मौत हो गई। पुलिस ने सरन के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक बिहार का रहने वाला था, इसलिए कोई परिजन मौके पर नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं एक दूसरी खबर में यमुनानगर की आजाद नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय युवक ने नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे नहर में डूबते देखा तो गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भिजवाया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे में नहर में कूदा।
आजादनगर कालोनी निवासी राजेश कुमार प्रिंटिंग प्रेस पर कार्य करता है। उसके दो बच्चे हैं। शुक्रवार को होली के अवसर पर उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। जिसके बाद वह बाड़ी माजरा की ओर चला गया। अचानक से उसने नहर में छलांग लगा दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।