Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद', जब देवीलाल ने गुस्से में ओमप्रकाश चौटाला को निकाला बाहर; आखिर क्या थी वजह

    Updated: Fri, 20 Dec 2024 02:39 PM (IST)

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उनके निधन पर सीएम नायब सिंह सैनी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई दिग्गजों ने दुख जताया है। ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा की राजनीति में एक बड़े नाम थे और उनके निधन से राज्य में शोक की लहर है। वे प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

    Hero Image
    89 साल की उम्र में ओमप्रकाश चौटाला का निधन, राजनीति जगत में शोक की लहर।

    डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा के सियासत में आज एक बड़े सूरज का अस्त हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के निधन से सियासी जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई दिग्गज दुख जताए हैं। हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला की गिनती बड़े दिग्गजों में होती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवीलाल की पांच संतानों में सबसे बड़े ओमप्रकाश चौटाला थे। उनका जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था। देवीलाल भी हरियाणा के सीएम और उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं। देवीलाल जब केंद्र में गए तो ओपी चौटाला को सीएम बना दिए। हालांकि, एक बार देवीलाल ने ओपी चौटाला को घर से बाहर निकाल दिया था। और कहा था कि उसके लिए घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।

    'तस्करी में पकड़ा गया बेटा'

    यह बात 1978 की है। तब देवीलाल हरियाणा के तात्कालीन सीएम थे। ओमप्रकाश चौटाला एक सम्मेलन में बैंकॉक गए थे और 22 अक्टूबर 1978 को भारत लौटे। दिल्ली एयरपोर्ट पर जब वे लौटे तो कस्टम विभाग ने नियमानुसार उनके बैग की तलाशी ली। उनके बैग से करीब 50 घड़ियां और बहुत सारे महंगे पेन बरामद हुए थे। यह खबर आग की तरह फैल गई कि देवीलाल का बेटा तस्करी में पकड़ा गया।

    देवीलाल ने कर दिया माफ

    इस बात की भनक जब देवीलाल को लगी तो उन्हें काफी दुख हुआ। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं। हालांकि, जब देवीलाल को सच का पता चला तो उन्हें माफ कर दिया।

    दरअसल, ओमप्रकाश चौटाला कोई तस्करी नहीं कर रहे थे, मुख्यमंत्री का बेटा होने के नाते विदेश दौरे पर उन्हें गिफ्ट में घड़ियां मिली थीं। जब इसकी जांच हुई तो ओपी चौटाला निर्दोष साबित हुए।

    सात साल रहना पड़ा था तिहाड़ में

    बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हरियाणा की राजनीति में उनका बड़ा योगदान है। वे इनेलो के प्रमुख भी रहे हैं। हालांकि, टीचर भर्ती घोटाला में ओमप्रकाश चौटाला को 8 साल तिहाड़ में बिताना पड़ा। गलत तरीके से टीचरों की भर्ती किए जाने को लेकर सीबीआई ने बेटे अजय चौटाला के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस घोटाले में और भी गिरफ्तारी हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 115 साल जिऊंगा...जब बोले थे ओम प्रकाश चौटाला, ऐसा रहा 5 बार CM बनने का सियासी सफर