विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

115 साल जिऊंगा...जब बोले थे ओम प्रकाश चौटाला, ऐसा रहा पांच बार CM बनने का सियासी सफर

Published: Fri, 20 Dec 2024 01:05 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2024 01:58 PM (IST)

Om Prakash Chautala Died हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का आज निधन हो गया। वे ...और पढ़ें

ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 5 बार रह चुके हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री, फाइल फोटो।
ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 5 बार रह चुके हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री, फाइल फोटो।

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। Om Prakash Chautala Passes Away: हरियाणा की राजनीति से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का आज (शुक्रवार) निधन हो गया। इसके साथ ही राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

अभी कुछ महीने पहले ही हरियाणा का विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ है। चुनाव में उन्होंने काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। चुनाव से पहले उन्होंने खुद को स्वस्थ बताया था और कहा था कि मैं 115 साल तक जिऊंगा।

जुलाई से रहा है गहरा नाता

हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला (OM prakash chautala death reason) की गिनती बड़े दिग्गजों में होती है। हरियाणा की कुर्सी पर पांच बार आसीन हुए हैं। ओपी चौटाला का राजनीतिक सफर काफी खास है। उनका जुलाई से काफी गहरा नाता है। उन्होंने दूसरी और चौथी बार जब सीएम बने तो जुलाई में ही सत्ता संभाली।

ओमप्रकाश चौटाला का सियासी सफर

बता दें कि 12 जुलाई 1990 को ओपी चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, मुख्यमंत्री बनने के पांच दिनों बाद ही 17 जुलाई 1990 को राजनीतिक विवशता के कारण इस पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। हुकम सिंह अगले मुख्यमंत्री बन गए थे। उस समय उनके पिता चौधरी देवी लाल देश के उप प्रधानमंत्री थे।

1989 में बने थे पहली बार मुख्यमंत्री

दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। पद से हटने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने सिरसा की तत्कालीन दरबाकलां सीट से उपचुनाव जीता था। इसके बाद 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। केवल दो सप्ताह यानी पांच अप्रैल तक ही इस पद पर रह सके, क्योंकि तत्कालीन राज्यपाल की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।

2000 से 2005 तक रहे मुख्यमंत्री

24 जुलाई 1999 में चौटाला चौथी बार मुख्यमंत्री बने, जब तत्कालीन बंसीलाल की हविपा-भाजपा गठबंधन की सरकार से पहले भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद हविपा में ही फूट पड़ गई। दो मार्च 2000 को चौटाला पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। उस समय चौटाला पूरे पांच साल यानी मार्च 2005 तक मुख्यमंत्री रहे थे।

कब-कब ओपी चौटाला बने मुख्यमंत्री

  • 2 दिसंबर 1989 को पहली बार बने मुख्यमंत्री।
  • 2 जुलाई 1990 को दूसरी बार बने मुख्यमंत्री।
  • 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।
  • 24 जुलाई 1999 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
  • दो मार्च 2000 को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने।

यह भी पढ़ें- OP Chautala Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन, 5 बार रहे प्रदेश के सीएम