यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OP Chautala Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन, 5 बार रहे प्रदेश के सीएम
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Died) का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ...और पढ़ें

HighLights
- 89 वर्ष की उम्र में ओमप्रकाश चौटाला का निधन
- गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में थे भर्ती
- पीएम मोदी, सीएम सैनी समेत तमाम दिग्गजों ने जताया दुख
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Passes Away) का शुक्रवार को निधन हो गया है। इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है।
अचानक तबीयत खराब होने की वजह से ओपी चौटाला (OM Prakash Chautala Death Reason) को आज सुबह 11 बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। बता दें कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
देश और हरियाणा के लिए अपूरणीय क्षति: CM
ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम सैनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी (Om Prakash Chautala Passes Away) का निधन अत्यंत दुःखद है।
मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की। देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 20, 2024
मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने प्रदेश और समाज की जीवनपर्यंत सेवा की।देश व हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि… pic.twitter.com/58JMF1hkDb
मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे: हुड्डा
वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी प्रतिक्रिया दी है। हुड्डा ने कहा कि जब ओम प्रकाश जी (OM Prakash Chautala Death Reason) सीएम थे, मैं विपक्ष का नेता था। हमारे बीच अच्छे संबंध थे। उन्होंने लोगों की सेवा की। वह अभी भी सक्रिय थे। ऐसा नहीं लगा कि वह हमें इतनी जल्दी छोड़ देंगे। वह एक अच्छे इंसान थे और मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे।
.jpg)
बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Passes Away) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी शोक जताया है।
यह भी पढ़ें- 'मेरे बड़े भाई थे', ओपी चौटाला के निधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा हुए भावुक; बोले- बस यादें रह गईं
