विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मेरे बड़े भाई थे', ओपी चौटाला के निधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा हुए भावुक; बोले- बस यादें रह गईं

Published: Fri, 20 Dec 2024 01:18 PM (GMT+05:30)

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Died ) का 89 वर्ष की आयु ...और पढ़ें

ओपी चौटाला के निधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दुख व्यक्त किया है।
ओपी चौटाला के निधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दुख व्यक्त किया है।

HighLights

  1. हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन
  2. देश और प्रदेश की राजनीति जगत में शोक की लहर
  3. ओपी चौटाला के निधन पर हुड्डा हुए भावुक

एजेंसी, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Death) का शुक्रवार को निधन हो गया। ओपी चौटाला ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है।

इनेलो सुप्रीमो के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से देश और हरियाणा की राजनीति को बड़ी क्षति पहुंची है। ओपी चौटाला (Om Prakash Chautala Died) के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी है।

हमारे बीच अच्छे संबंध थे: हुड्डा 

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala Death) के निधन के बाद भावुक नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब ओमप्रकाश चौटाला जी मुख्यमंत्री थे, तो मैं विपक्ष का नेता था। हमारे बीच अच्छे संबंध थे।

उन्होंने लोगों की सेवा की। वह अभी भी सक्रिय थे। ऐसा नहीं लगा कि वह हमें इतनी जल्दी छोड़ देंगे। वह एक अच्छे इंसान थे और मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) के साथ उनकी बहुत सी यादें हैं जो अब सिर्फ और सिर्फ यादें बनकर रह गई हैं।

ओपी चौटाला के निधन के शोक में डूबे जजपा नेता

तोशाम में जननायक जनता पार्टी के नेताओं ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। हलका प्रधान ऋषिपाल फोगाट ने चौटाला के राजनीतिक जीवन और हरियाणा के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक और जननेता बताया।

जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, राजेश भारद्वाज, रविन्द्र पटौदी, कृष्ण वर्मा सुंगरपुर, रमेश मनसरबास, नरेश रापडिया, युवा हलका प्रधान सोमबीर ढ़ाणी माहू, सुमित श्योराण देवराला, कृष्ण मास्टर कैरू, यासीन खान सहित अन्य जेजेपी नेताओं ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए काम किया।

उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच ने हरियाणा की राजनीति को नई दिशा दी। इस दुखद घटना पर शोक प्रकट करते हुए पार्टी ने उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उनके निधन को भारतीय राजनीति में एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- OP Chautala Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन, 5 बार रहे प्रदेश के सीएम