विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pahalgam Attack: विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख और एक सदस्य को सरकारी नौकरी, CM नायब की बड़ी घोषणा

Published: Sat, 26 Apr 2025 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 26 Apr 2025 09:52 PM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय ...और पढ़ें

आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये व नौकरी देगी हरियाणा सरकार।
आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये व नौकरी देगी हरियाणा सरकार।

HighLights

  1. 50 लाख रुपये की सहायता
  2. परिवार के सदस्य को नौकरी
  3. कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल निवासी भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट 26 वर्षीय विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे, उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी।

22 अप्रैल को पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें विनय नरवाल की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण कृत की सख्त शब्दों में निंदा की है। साथ ही दोहराया कि पाकिस्तानी नागरिकों को हर हाल में रविवार शाम तक प्रदेश से बाहर जाना होगा।

कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक यहां से बाहर जाना होगा। यह समय सीमा लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे 1157 कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें कि शुक्रवार को विनय नरवाल की अस्थि को गंगा में विसर्जित किया गया। इस दौरान पिता फफक-फफक कर रोने लगे। बेटे की मौत से पूरे परिवार में मातम है। 

यह भी पढ़ें- साल 2000 में परिवार के साथ भारत आए थे पाकिस्तान के पूर्व सांसद, अब नागरिकता का है इंतजार; हरियाणा में बेच रहे कुल्फी