NEET Result के टाॅप 50 मेें हरियाणा के तीन विद्यार्थी, स्वास्तिक को चौथी व माेहित को 13वीं रैंकिंग
NEET का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें हरियाणा के तीन विद्यार्थियों ने टॉप 50 मेें स्थान प्राप्त किया है। स्वास्तिक भाटिया को चौथा और माेहित गोयल को 13वां स्थान मिला है।
चंडीगढ़, जेएनएन। देश भर के मेडिकल कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए नेशनल टेंस्टिंग एजेंसी की ओर लिए गए National Eligibility cum Entrannce Test (NEET) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें हरियाणा के तीन विद्यार्थियों ने टॉप 50 मेें स्थान प्राप्त किया है। स्वास्तिक भाटिया ने ऑल डंडिया में चौथी रैंकिंग हासिल की है तो माेहित गोयल को 13वीं रैकिंग मिली है। आशु को 41वीं रैंकिंग मिली है।
NEET 2019 Result नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिसियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जारी कर दिया गया है। हरियाणा के स्वास्तिक भाटिया ने 696 अंक के साथ चौथी रैंकिंग प्राप्त की। पानीपत के आजादनगर के रहने वालनक मोहित गोयल ने ऑल इंडिया में 13 वीं रैंक हासिल की।
यह भी पढ़ें: साधारण किसान के बेटे को मिला एक करोड़ रुपये का पैकेज, अमेरिकी कंपनी अमेजन ने चुना
माेहित को कुल 720 में से 690 अंक प्राप्त हुए। मोहित के दादा दादी का सपना था कि उनका पोता डॉक्टर बने। कैंसर से उनकी मौत होने के बाद मोहित ने उनके सपने को पूरा किया। मोहित पानीपत के नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है। उसके पिता नवीन कुमार कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं। इसके साथ ही हरियाणा की एक लड़की ने भी टॉप 50 में स्थान प्राप्त किया। आशु को 720 में से 685 अंक हासिल हुए।
यह भी पढ़ें: NTA NEET Result 2019 घोषित, टाॅप 50 मेें पंजाब के दो विद्यार्थी शामिल
बता दें कि NEET 2019 Result में राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 720 में से 701 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली के भाविक बंसल और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के अक्षत कौशिक हैं। उन्हें 720 में से 700 नंबर मिले हैं। चौथे स्थान पर हरियाणा के स्वास्तिक भटिया हैं। लड़कियों में माधुरी रेड़्डी ने टॉप किया है जिनकी ऑवर ऑल रैंक 7 है। तेलंगाना की माधुरी ने 720 में से 695 अंक प्राप्त किए हैं। इस वर्ष करीब करीब 14.10 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।
टॉप 50 में पंजाब के दो विद्यार्थियों को भी स्थान मिला है। आर्यन कक्कर को 23वां और लोहिताश्व गाेयल को 37वां स्थान प्राप्त हुआ है। आर्यन ने 690 अंक और लोहिताश्व को 686 अंक हासिल हुए हैं। चंडीगढ़ के 73.24 फीसद स्टूडेंट्स ने परीक्षा में क्वालीफाई किया है।
चंडीगढ़ के इशान गुप्ता शहर में टाॅपर रहे हैं। उन्होंने ऑल इंडिया 93वीं रैंक हासिल की है। चंडीगढ़ के ऋषव मनोजा ने परीक्षा में देशभर में 561 रैंक हासिल किया है। ऋषव सीबीएसई 12 वीं में ट्राइसिटी के टॉपर रहे हैं। वह सरकारी मेडिकल ल कालेज सेक्टर-32 में एडमिशन लेना चाहते हैं। इसके अलावा अदिति सिंगला ने ऑल इंडिया में 360वां रैंक हासिल किया है। वह शिशु निकेतन स्कूल सेक्टर में पढ़ाई कर रही हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।