Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाने वाली रेनू भाटिया को हरियाणा महिला आयोग की कमान

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Jan 2022 09:14 AM (IST)

    Haryana Women Commission हरियाणा की मनोहरलाल सरकार ने फरीदाबाद की रेनू भाटिया को राज्‍य महिला आयाेग का चेयरपर्सन बनाया है। रेनू भाटिया पिछले दिनों एक फिल्‍म में पाकिस्‍तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाकर चर्चित हुई थीं।

    Hero Image
    बेेनजीर भुट्टो के गेटअप में रेनू भाटिया। उनको हरियाणा राज्‍य महिला आयोग का चेयरपर्सन बनाया गया है। (स्रोत- रेनू भटिया)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी..पाकिस्तान मर्डर ट्रेजडी। इस फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर होने वाले हमलों से लेकर कत्ल तक की कहानी को बयां किया गया है। जानते हैं फिल्म में बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कौन थी..फरीदाबाद की रेनू भाटिया। उनकी कद-काठी काफी हद तक बेनजीर भुट्टो से मेल खाती है। रेनू भाटिया ने 2008 में बनी 42 मिनट की शार्ट फिल्म (डोक्यू ड्रामा) बेनजीर एक हत्या में मुख्य किरदार निभाया था। यह शार्ट फिल्म 28 मुस्लिम देशों में टेलीकास्ट हुई थी।हरियाणा सरकार ने रेनू भाटिया को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद की उप महापौर रह चुकी रेनू भाजपा में कई साल से है सक्रिय

    रेनू भाटिया मूल रूप से फरीदाबाद एनआइटी की रहने वाली हैं और कई साल से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर काम कर रही हैं। रेनू फिलहाल हरियाणा भाजपा की प्रवक्ता और फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य हैं। महिला मोर्चा में प्रांतीय महासचिव व उपाध्यक्ष के पदों पर काम कर चुकी रेनू भाटिया को भाजपा संगठन में काम करने का लंबा अनुभव हासिल है। कश्मीर के श्रीनगर और उत्तराखंड के देहरादून में स्कूलिंग करने वाली रेनू भाटिया आइटीइसी यूके से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और स्किन थेरेपिस्ट के तौर पर जानी जाती हैं।

    रेनू भाटिया की फाइल फोटो। 

    फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य के साथ ही हरियाणा भाजपा में प्रवक्ता की जिम्मेदारी

    मेरठ विश्वविद्यालय से उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। महिलाओं व पुरुषों में समानता की पक्षधर हैं। लघु फिल्म में जब वह मीडिया के सामने अपनी हत्या की साजिश का इल्जाम मुशर्रफ पर लगाती दिखाई देती हैं तो उनके चेहरे का रौब और राजनीतिक कौशल साफ नजर आ जाता है। यह फिल्म 28 मुस्लिम बाहुल्य देशों में काफी चर्चा में रही थी। हरियाणा में महिला आयोग की चेयरपर्सन का पद जुलाई 2020 से खाली चल रहा है। हालांकि उपाध्यक्ष के तौर पर प्रीति भारद्वाज और सुमन दहिया ने काफी काम किया है, लेकिन अब रेनू भाटिया के इस पद पर आने के बाद आयोग के कामकाज को गति मिलने की संभावनाएं बलवती हुई हैं।

    रेनू भाटिया का राजनीतिक सफर काफी पुराना है। 2002 से 2005 तक फरीदाबाद नगर निगम की उप महापौर रेनू दो बार पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा वे 22 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं।राजनीति में आने से पहले रेनू दिल्ली दूरदर्शन में न्यूज एंकर थीं। उन्होंने जब पाकिस्तान मर्डर ट्रेजडी के तौर पर लघु फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाया था, तब उन्हें हरियाणा खासकर फरीदाबाद में बेनजीर भुट्टो के रूप में पहचान हासिल हो गई थी। शुक्रवार को उनके पदभार संभालने की संभावना है।