Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं...', CM नायब सैनी ने किया पलटवार; कहा- चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने भी की थी मदद

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 10:39 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैलेट पेपर से वोट चोरी करती थी जिसे ईवीएम से चुनाव कराकर बंद किया गया। सैनी ने कांग्रेस नेताओं को बागी बताया और कहा कि वे ईवीएम को इसलिए दोष दे रहे हैं क्योंकि पीएम मोदी ने उनके वोट चोरी के रास्ते बंद कर दिए हैं।

    Hero Image
    सीएम नायब सैनी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद भाजपा ने पलटवार तेज कर दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला में कहा कि कांग्रेस के थैले में कुछ नहीं है। कांग्रेस बैलेट पेपर से वोटों की चोरी करती थी। केंद्रीय चुनाव आयोग ने ईवीएम से चुनाव करवाकर वोटों की चोरी बंद की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी बालक बुद्धि हैं। वे जो भी मुद्दे उठाते हैं, बालक बुद्धि वाले उठाते हैं। शहरी स्थानीय निकायों में विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आयोजित हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी नेता बगावती हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला का नाम लेकर कहा कि कोई नेता शुद्ध नहीं है। सारी कांग्रेस बागी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को लोगों ने दिल से समर्थन और आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भी चुनाव में हमारी मदद की थी। लोग चेहरा नहीं, काम देखते हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में काम किए हैं। सब लोग पीएम मोदी और उनकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। नायब सैनी ने कहा कि इंडी गठबंधन ईवीएम को दोष दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता चाहते हैं कि ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव हों। पीएम मोदी ने इनके वोट चोरी के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। हुड्डा भी इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हैं, ताकि पहले की तरह वोटों की चोरी की जा सके।

    यह लोग बैलेट पेपर से वोटों की चोरी किया करते थे। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि हरियाणा में सात विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर भाजपा सिर्फ 12 हजार मतों के अंतर से चुनाव हारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर भारतीय संविधान का अपमान कर रही है।

    कांग्रेस को नकारकर देश व प्रदेश के लोगों ने भाजपा के प्रति जो भरोसा जताया है, कांग्रेस उसका भी अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया पीएम मोदी के साथ खड़ी है और कांग्रेस के लोग पीएम को गाली दे रहे हैं। कांग्रेस ने कभी देश के लोकतंत्र और संसद का सम्मान करना नहीं सीखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भ्रष्टाचार हावी था और देश व प्रदेश का हर व्यक्ति दुखी था।

    हम अदालतों के फैसले का बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधान के तहत सम्मान करते हैं, लेकिन कांग्रेस भीमराव आंबेडकर के संविधान को नहीं मानती। उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या से निपटान के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को राज्य में प्रभावी तरीके से लागू करने की बात कही है।