Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paris Olympics 2024: DAV कॉलेज चंडीगढ़ से मीडिया की पढ़ाई, झज्जर की बेटी Manu Bhakar ने रच दिया इतिहास

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 06:39 PM (IST)

    Paris Olympics 2024 मनु भाकर ने शूटिंग में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनके पदक जीतने पर डीएवी कॉलेज में जश्न का माहौल है। पंजाबी ढोल पर शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस कर खुशियां मनाईं। सभी लोग उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दे रहे हैं।

    Hero Image
    Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रच दिया इतिहास, जीता कांस्य पदक।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने रविवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने इस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाया है। विमेंस के 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग फाइनल में मनु भाकर ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनु भाकर के पदक जीतने पर पंजाब विश्वविद्यालय के संबद्ध डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में जश्न का माहौल है। डीएवी कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल पर डांस कर खुशियां मनाईं। मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया की रहने वाली हैं।

    डीएवी कॉलेज से कर रहीं मीडिया की पढ़ाई

    उन्होंने सत्र 2022-23 में एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डीएवी कॉलेज में प्रवेश लिया था। उन्होंने वर्तमान में सत्र 2024-25 के लिए मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में नामांकन कराया है। वे मीडिया की पढ़ाई कर रही हैं। पूरे कॉलेज में उनकी शानदरा जीत पर जश्न का माहौल है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मनु भाकर को बधाई दी है। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी मनु भारक को जीत की बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें- Olympics 2024 Shooting: Manu Bhaker के ब्रॉन्ज जीतने पर राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई, शूटिंग में 12 साल का सूखा किया खत्म