Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Translation में अब संस्कृत का अनुवाद भी, अनिल विज बोले- धन्यवाद गूगल, ऐसे करें ट्रांसलेट

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 16 May 2022 10:34 AM (IST)

    गूगल ने 24 भाषाओं सहित संस्कृत को भी गूगल ट्रांसलेट एप में शामिल कर दिया है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसके लिए गूगल का आभार जताया। कहा कि इससे लोगों को ग्रंथों का ज्ञान जानने का मौका मिलेगा।

    Hero Image
    गूगल ट्रांसलेशन एप पर अब संस्कृत भी। फोटो स्रोत- इंटरनेट

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत को गूगल के ट्रांसलेशन एप की सूची में शामिल करने कर गूगल ने सराहनीय कार्य किया है। अनिल विज ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विज ने ट्वीट में कहा कि संस्कृत बहुत ही प्राचीन भाषा है और हिंदुस्तान का सारा ज्ञान संस्कृत भाषा में है। इस एप में संस्कृत ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करने से हमाराे पुराने ग्रंथों के ज्ञान प्रसार में सहयोग मिलेगा।

    अनिल विज ने कहा कि संस्कृत को हमने बढ़ावा दिया हुआ है। गूगल इस बात के लिए सराहना का पात्र है कि उसने हमारी पुरानी भाषा संस्कृत को मान्यता दी है और आज संस्कृत के श्लोक अपनी पसंद की भाषा में ट्रांसलेट कर पढ़े जा सकते हैं। अब तक 24 भाषाओं को गूगल के ट्रांसलेशन एप में जोड़ा जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: सुनील जाखड़ के पार्टी को गुड बाय कहने पर पंजाब कांग्रेस में हलचल, रावत, वड़िंग व सिद्धू ने किया कमेंट

    ऐसे करें गूगल ट्रांसलेशन एप का उपयोग

    सबसे पहले https://www.google.com/ पर जाएं। यहां गूगल ट्रांसलेशन ट्रांसलेट (google translate) टाइप करें। यहां आप उस भाषा को सलेक्ट करें जिससे आपने अनुवाद करना है। उदाहरण के लिए आपने हिंदी में लिखना है तो हिंदी को सलेक्ट करेंगे। इसके बाद जिस भाषा में अनुवाद करना है उसे सलेस्ट करें। यहां संस्कृत का भी आप्शन है। अब आप हिंदी में टाइप कर इसका अनुवाद संस्कृत में पा सकते हैं। आप सीधे इस लिंक https://translate.google.co.in/?sl=hi&tl=sa&text=%0A&op=translate को खोलकर भी हिंद से संस्कृत अनुवाद कर सकते हैं।