Move to Jagran APP

अब प्रियंका चोपड़ा आईं अम्‍मू के निशाने पर, कहा- देशद्रोह का केस दर्ज हो

करणी सेना के महामंत्री सूरजपाल अम्मू ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली अब प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ मोर्चा खोला है। मामला अमेरिकी शो 'क्वांटिको' का है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 04:40 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 04:04 PM (IST)
अब प्रियंका चोपड़ा आईं अम्‍मू के निशाने पर, कहा- देशद्रोह का केस दर्ज हो
अब प्रियंका चोपड़ा आईं अम्‍मू के निशाने पर, कहा- देशद्रोह का केस दर्ज हो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व नेता व करणी सेना के महामंत्री सूरजपाल अम्मू ने अब फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को निशाने पर लिया है। अम्‍मू ने पहले फिल्म 'पद्मावत' को लेकर फिल्‍म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली को खुली धमकी दी थी। विवाद की जड़ प्रियंका चोपड़ा का अमेरिकी शो 'क्वांटिको - द ब्लड ऑफ रोमियो' है। इस शो के एक एपिसोड के सीन में एक हिंदू को बतौर आतंकवादी दिखाया गया है। अम्‍मू ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला है।

loksabha election banner

सूरजपाल अम्मू ने दीपिका पादुकोण व भंसाली के बाद प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ खोला मोर्चा

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संगठन महामंत्री सूरजपाल अम्मू ने प्रियंका चोपड़ा और उनके इस शो को कठघरे में खड़ा करते हुए उनके ख्रिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। अम्मू ने कहा कि भारतीय फिल्मों के जरिये दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा के एक पूर्व सैनिक की बेटी होने पर भी शक है। उनके डीएनए की जांच कराई जानी चाहिए।

सूरजपाल अम्‍मू का ट्वीट।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का हरियाणा के अंबाला जिले से जुड़ाव रहा है। सेना में बतौर डॉक्‍टर उनके पिता काफी समय तक अंबाला छावनी में कार्यरत रहे हैं। उनकी चचेरी परिणीति चोपड़ा भी फिल्‍म अभिनेत्री हैं और उनका जुड़ाव भी अंबाला से रहा है। परिणीति को हरियाणा सरकार ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया था।

' क्वांटिको - द ब्लड ऑफ रोमियो' शो के निर्माता ने हालांकि माफी मांगते हुए इस एपीसोड में प्रियंका चोपड़ा का कोई हाथ नहीं होने की सफाई दे दी है, मगर सूरजपाल अम्मू का गुस्सा थम नहीं रहा है। अम्मू ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा का पाकिस्तान के प्रति नरम दृष्टिकोण और हिंदुस्तान के प्रति नकारात्मक रवैया काफी कुछ कह रहा है। प्रियंका को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके ऊपर दाऊद इब्राहिम का दबाव है या फिर उन्हें किसी पाकिस्तानी ने ऐसा शो करने के लिए कहा था।

सूरजपाल अम्‍मू का ट्वीट।

सूरजपाल अम्मू के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने भारत में रहते हुए पैसा कमाया। यहां की फिल्मों से पहचान बनाई। भारत की बेटी होने के नाते दुनिया में उन्हें मिस वर्ल्‍ड का खिताब मिला। लोगों ने उन्हें सिर माथे पर बैठाया। भारत सरकार उन्हें पुरस्कृत करती है। फिर भी वह विदेश जाकर भारत के हिंदुओं को नीचा दिखाने के लिए काम कर रही हैैं।

अम्मू का कहना है कि प्रियंका के सिर्फ माफी मांगने भर से काम नहीं चलेगा। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर अहसास कराया जाना चाहिए कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है। काबिल-ए-गौर है कि अम्मू ने संजय लीला भंसाली का सिर काटकर लाने वाले को पांच करोड़ा का ईनाम देने की घोषणा के विपरीत इसे बढ़ाकर 10 करोड़ करने की घोषणा की थी। उन्‍होंने फिल्म 'पद्मावत' में काम करने पर दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।  उन्‍होंने दोनों कलाकारों को खुली धमकी भी दी थी।  

-------

प्रियंका चोपड़ा की इस टिप्पणी से मचा सोशल मीडिया पर बवाल

प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको - द ब्लड ऑफ रोमियो' शो में एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं, जो एफबीआई एजेंट हैं। ये एपिसोड 1जून को दिखाया गया था। इस एपिसोड में दिखाया गया कि भारत-पाक  में शांति वार्ता होने जा रही है। इससे पहले न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में परमाणु आतंकी हमले की साजिश का पता चलता है। इस हमले के शक के संदेह में एक शख्स को पकड़ा जाता है। इस संदिग्ध शख्स के पास से  रुद्राक्ष की माला मिलती है, जिसके बाद प्रियंका कहती हैं कि इंडियन नेशनलिस्ट हैं जो हमले के जरिये पाकिस्तान को बदनाम करना चाहते हैं। इसके बाद से ही प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.