Move to Jagran APP

गीतामय हुआ लंदन शहर, पवित्र श्‍लोकोच्‍चारण व शंख ध्‍वनि से जागृत हुआ ब्रिटेन

लंदन की धरती गीतामय हो गई है। अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव पर लंदन भगवत गीता के पवित्र श्‍लोकों के उच्‍चारण और शंखनाद से जागृत हो रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 10:50 AM (IST)
गीतामय हुआ लंदन शहर, पवित्र श्‍लोकोच्‍चारण व शंख ध्‍वनि से जागृत हुआ ब्रिटेन

लंदन, [बिजेंद्र बंसल]। आज यहां का नजारा बेहद अद्भूत था। पाश्‍चात्‍य संस्‍कृ‍ति वाले देश ब्रिटेन में भारतीय धर्म और संस्‍कृति का परचम लहरा रहा है। भगवत गीता के पवित्र श्‍लोकों के उच्‍चारण और शंखनाद से यहां का वातावरण गूंज रहा था। इसके लंदन के संग मानो पूरा ब्रिटेन जागृत हो रहा था। लंदन में अंतरराष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव के दूसरे दिन भारी संख्‍या में लोग उमड़े और चारों ओर पीत वस्‍त्र धारण किए जनसमूह दिख रहा था।

loksabha election banner

अंतरराष्‍ट्रीय गीता जयंती महोत्‍सव के दूसरे दिन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के लोगान हाल में भव्‍य समाराेह का आयोजन हुआ। इसमें गीता मर्मज्ञों ने भगवत गीता पर व्याख्यान दिए। समारोह में ब्रिटेन के विभिन्न शहरों के काफी संख्‍या में लोग आए। इनमें भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ ब्रिटिश नागरिक व अन्‍य देशों के लोग भी थे।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के लोगान हाल में आयोजित समारोह में मौजूद लोग।

समारोह में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पदाधिकारियों सहित हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा के राज्यपाल सत्य नारायण आर्य के प्रतिनिधि के रूप में उनके सचिव विजय दहिया और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा से 174 गणमान्य नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल में सीएम के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, करनाल की महापौर रेणूबाला गुप्ता, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव विनोद भ्याना भी शामिल हैं। हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल भी इस मौके के मौजूद थे।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के लोगान हाल में आयोजित समारोह में मौजूद लोग।

इससे पहले शुक्रवार को ब्रिटेन के संसद भवन हाउस ऑफ कॉमन्स का परिसर भारतीय धर्म और संस्‍कृति से मुखरित हुआ। हाउस ऑफ कॉमन्स का सभागार में समाराेह हुआ। पूरा परिसर गीता के श्‍लोकों से गुंजायमान हो गया। इसके साथ ही तीन दिन के अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में यूके की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के वाइस चेयरमैन पॉल स्कल्ली और विशेष अतिथि हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल मौजूद थे।

यह भी पढें: गीता के श्‍लोक और शंखनाद से गूंजा ब्रिटिश संसद भवन, भारतीय धर्म व संस्‍कृति हुई मुखरित

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के लोगान हाल में समारोह में हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष कात्‍याल व अन्‍य।

हाउस ऑफ कॉमन्स के सभागार में विद्वानों ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर दिया कर्म का संदेश

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता शांति और सद्भाव की प्रेरणा देने वाला धर्म और कर्म ग्रंथ है। अहं और महत्वाकांक्षा के त्याग में शांति व सद्भाव है। गीता केवल हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ ही नहीं है बल्कि यह विश्व के सभी धर्म संप्रदाय के लोगों के लिए है। गीता जीवन शास्त्र को समझने वाला ग्रंथ है। कर्तव्य पथ से कोई विचलित न हो यह संदेश भागवत गीता से मिलता है।

लंदन के हाउस ऑफ काॅमन्‍स में गीता जयंती महोत्‍सव पर आयोजित कार्यक्रम में स्‍वामी ज्ञानानंद महाराज।

कार्यक्रम में लंदन साउथ हॉल से एमपी नरेंद्र शर्मा, स्वामी धर्म देव जी महाराज, भारतीय उच्चायुक्त रूचि घनश्याम, बांग्लादेश की राजदूत सइदा मुना तसनीम, मारीशस के राजदूत गिरीश नानक, बाबा भूपेंद्र सिंह, लंदन में नेपाल के राजदूत दुर्गा बहादुर, उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, पानीपत की उपायुक्त सुमेधा कटारिया, करनाल की महापौर रेनूबाला, एचएसआइआइडीसी के प्रबंध निदेशक नरसिंह बांगड, सीएम हरियाणा के ओएसडी कैप्टन अमरेंद्र सिंह, लंदन में रह रहे भारतीय मूल के जय शर्मा मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.