विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जो राम को लाए हैं' गाने वाले कन्हैया मित्तल होंगे कांग्रेस में शामिल! BJP से दूरी पर दिया गजब तर्क

Published: Sun, 08 Sep 2024 01:42 PM (IST)

Haryana Election 2024 जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाना गाने वाले मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल (Kanhaiya ...और पढ़ें

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं कन्हैया मित्तल (फोटो- सोशल मीडिया)
कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं कन्हैया मित्तल (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अंबाला शहर और पंचकूला से टिकट मांग सकते हैं कन्हैया मित्तल।
  2. कन्हैया मित्तल ने योगी आदित्यनाथ को बताया अपना गुरु।
  3. मैंने कभी बीजेपी ज्वाइन नहीं की- कन्हैया मित्तल।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) से पहले मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल (Kanhaiya Mittal) कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया मित्तल का मन अब कांग्रेस में जाने को करने लगा है। उन्होंने कहा कि कोई एक दल सनातन का नहीं हो सकता, अन्य दल भी सनातनी हो सकते हैं। कन्हैया मित्तल का गाना 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे' चर्चित हुआ था।

योगी आदित्यनाथ मेरे गुरु हैं- कन्हैया मित्तल

कन्हैया मित्तल ने कहा है कि मैंने कभी बीजेपी ज्वाइन नहीं की। भाजपा के लोग मुझे गाना 'जो राम को लाए हैं' गाने के लिए बुलाते थे और मैं गाता भी था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरे गुरु हैं और हमेशा रहेंगे। जिस प्रकार एक मां के दो बेटे अलग-अलग राजनीतिक दल में हो सकते हैं तो एक गुरु और शिष्य क्यों नहीं।

इन सीटों पर हैं कन्हैया मित्तल की नजर

कयास लगाए जा रहे हैं कि कन्हैया मित्तल की नजर अंबाला शहर और पंचकूला विधानसभा सीट पर है। कहीं ना कहीं उन्हें कांग्रेस की तरफ से टिकट देने का भरोसा दिया गया है। बीजेपी ने यहां से विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: राजनीति में अक्सर चित हुए खिलाड़ी, विनेश फोगाट के सामने खुद को साबित करने की चुनौती

कन्हैया भाजपा के प्रचारक नहीं थे- ज्ञानचंद गुप्ता

गायक कन्हैया मित्तल के कांग्रेस में शामिल होने की खबर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि कन्हैया मित्तल कभी भी भाजपा के प्रचारक नहीं रहे, उन्होंने हमेशा सनातन के लिए प्रचार किया है। आज भी वह सनातन के साथ खड़े हैं। मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: बंसीलाल और भजनलाल के वारिसों पर भाजपा का भरोसा बढ़ा, देवीलाल परिवार का जादू हुआ कम