यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जाटों का अहयोग आंदोलन शुरू: न बिजली बिल देंगे न दूध, दिल्ली कूच कर रहे जाट
जाट कल दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए उन्होंने आज ही कूच शुरू कर दिया है। इसके अलावा जाटों ने असहयोग आंदोलन की भी घोषणा की है।

जेएनएन, पंचकूला। जाट आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर जाटों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाटों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। देवबन कैंची, इक्कस, जसिया, हिसार सहित अन्य स्थानों पर चल रहे धरने में दिल्ली कूच की रणनीति बनाई गई। आज ही 20 हजार जाट दिल्ली के लिए कूच करेंगे। वहीं, आज जाटों ने आज असहयोग आंदोलन शुरू किया। ग्रामीणों ने जसिया धरने पर कहा आज से वे बिजली बिल नहीं देंगे। दिल्ली में दूध की सप्लाई भी बंद कर दी जाएगी।
उधर, रामायण में रेलवे ट्रेक पर धरने पर बैठे जाटों को संबोधित करते हुए जाट संघर्ष समिति यशपाल मलिक ने कहा कि होली के बाद दिल्ली में पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा। इस आंदोलन में अन्य राज्यों के जाट भी हिस्सा लेंगे। यही नहीं ग्रामीण वीटा को दूध भी नहीं देंगे।
इससे पूर्व रोहतक के जसिया में पहुंचे यशपाल मलिक ने कहा था कि रोहतक के जो भी दुकानदार आरक्षण का समर्थन न करे उसकी दुकान से सामान न खरीदा जाए। मलिक ने कहा कि जो दुकानदार जाट आरक्षण का समर्थन करता है, वह इस संबंध में अपनी दुकान के बाहर एक पर्चा लगाए।
