Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साक्षी मलिक, बबीता फौगाट सहित 41 खिलाड़ियों को मिला भीम अवार्ड

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 19 Feb 2017 01:36 PM (IST)

    हरियाणा के 41 खिलाड़ियों को आज भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों में दीपा मलिक, साक्षी मलिक, बबीता फौगाट, सत्यव्रत कादियान भी शामिल हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    साक्षी मलिक, बबीता फौगाट सहित 41 खिलाड़ियों को मिला भीम अवार्ड

    जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के सबसे बड़े खेल पुरस्कार भीम अवार्ड के लिए राज्य के खिलाडिय़ों का इंतजार खत्म हो गया है। रविवार को राज्य के 41 खिलाड़ियों को हरियाणा राजभवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने भीम अवार्ड प्रदान किए। इस मौके पर खेल मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ियों में दीपा मलिक, साक्षी मलिक, बबीता फौगाट, सत्यव्रत कादियान, रानी रामपाल, विनेश फौगाट, सरदार सिंह और पूजा सरीखे कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैैं। भीम पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को पांच लाख रुपये की राशि, स्मृति चिन्ह के रूप में भीम की प्रतिमा, सम्मान पत्र, ब्लेजर, टाई और स्कार्फ प्रदान किया गया।

    वर्ष 2013-14 के लिए इन खिलाडिय़ों को मिला भीम अवार्ड

    1. भिवानी की बबीता - कुश्ती
    2. झज्जर के रवींद्र सिंह - कुश्ती
    3. भिवानी के विकास कृष्ण - बाक्सिंग
    4. सोनीपत के संदीप कुंडू - ताइक्वांडो
    5. भिवानी के संदीप कुमार - एथलेटिक्स
    6. सिरसा के सरदार सिंह - हॉकी
    7. सिरसा की प्रवीण कौर - रोलर स्केटिंग
    8. कुरुक्षेत्र की रानी रामपाल - हाकी
    9. सोनीपत की दीपा मलिक - पैरा-एथलेटिक्स
    10. सोनीपत के धर्म सिंह - पैरा-एथलेटिक्स

    वर्ष 2014-15 के लिए भीम अवार्ड

    1. झज्जर के मनोज कुमार - कुश्ती
    2. भिवानी की पूजा रानी - बॉक्सिंग
    3. जींद के राजेंद्र सिंह - एथलेटिक्स
    4. गुरुग्राम की शिवानी कटारिया - एक्वाटिक तैराकी
    5. फरीदाबाद के अनुराज सिंह - शूटिंग
    6. जींद की गुरमेल कौर - हैंडबॉल
    7. भिवानी की प्रियंका - कबड्डïी
    8. सोनीपत की ज्योति - पैरा-एथलेटिक्स
    9. करनाल के अरूण - स्पेशल ओलंपिक

    वर्ष 2015-16 के लिए पुरस्कृत होने वाले खिलाड़ी

    1. भिवानी की विनेश फौगाट - कुश्ती
    2. रोहतक के सत्यव्रत कादियान - कुश्ती
    3. हिसार की स्वीटी - बॉक्सिंग
    4. सोनीपत के संग्राम दहिया - शूटिंग
    5. करनाल के सुमित सांगवान - बॉक्सिंग
    6. जींद की सोनिया - हैंडबाल
    7. सिरसा की हरप्रीत कौर - रोलर स्केटिंग
    8. सोनीपत के सुरजीत कुमार - कबड्डïी
    9. सोनीपत के राकेश पांडे - बैडमिंटन
    10. भिवानी की संतोष - एथलेटिक्स
    11. फरीदाबाद के भूपेंद्र एथलेटिक्स

    वर्ष 2016-17 के लिए भीम अवार्डी

    1. अंकुर मित्तल - शूटिंग
    2. रोहतक की साक्षी मलिक - कुश्ती
    3. महेंद्रगढ़ के संदीप कुमार - एथलेटिक्स
    4. सोनीपत के सौरव - ताइक्वांडो
    5. कुरुक्षेत्र के पंकज - साइक्लिंग
    6. फरीदाबाद की मीना कुमारी - शूटिंग
    7. जींद की ऋतु - हैंडबॉल
    8. पंचकूला की गौरी श्योराण - शूटिंग
    9. पंचकूला के विश्वजीत - शूटिंग
    10. रोहतक के जयदीप - एथलेटिक्स
    11. गुरुग्राम के रणबीर सिंह सैनी - गोल्फ

    यह भी पढ़ें: जाट अांदोलन LIVE: बलिदान दिवस पर उमड़े जाट, रोहतक और जींद में तनाव