Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तेज आवाज के साथ हुए कई धमाके; लाखों का सामान जलकर राख

    Updated: Mon, 12 May 2025 05:15 PM (IST)

    हरियाणा के पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेस दो में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में दोपहर लगभग तीन बजे भीषण आग लग गई। स्याही बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग लगने से कई केमिकल ड्रमों में धमाके हुए और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं और पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने घटनास्थल का जायजा लिया।

    Hero Image
    पंचकूला के केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेस दो की एक फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। यह आग केमिकल फैक्ट्री में लगी है, जिसमें इंक (स्याही) तैयार होती है। दोपहर लगभग तीन बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। दो किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान केमिकल ड्रमों में कई धमाके भी हुए। लाखों रुपये का सामान फैक्टरी में रखा हुआ था, जोकि जल गया है। घटना के बाद दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। पुलिस भी मौके पर उपस्थित है। पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक भी घटना का जायजा लेने के लिए पहुंची।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हिसार एयरपोर्ट पर बढ़ी सुरक्षा, अयोध्या जाने वाली फ्लाइट पर क्या है अपडेट?