Haryana Weather Update: हरियाणा में भारी बारिश की संभावना, चार जिलों में ओरेंज और आठ में येलो अलर्ट जारी
Haryana Weather Update हरियाणा के कई जिलों मे भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विवि के मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में आने वाले एक सप्ताह में मानसून एक्टिव रहेगा। इसको लेकर चार जिलों में ओरेंज और आठ में भारत मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट होगी।

पंचकूला, जागरण संवाददाता। Haryana Weather Update: हरियाणा में इस सप्ताह मानसून अधिक सक्रिय रहेगा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक, प्रदेश में एक सप्ताह तक मानसून एक्टिव रहेगा। इसी के चलते कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश की संभावना जताते हु्ए मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
चार जिलों में ऑरेंज और आठ में येलो अलर्ट जारी
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विवि के मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में आने वाले एक सप्ताह में मानसून एक्टिव रहेगा। इसको लेकर चार जिलों में ओरेंज और आठ में भारत मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट होगी।
अगले तीन घण्टों में इन क्षेत्रों में होगी बारिश
अगले तीन घण्टों के दौरान हरियाणा के निम्नलिखित ब्लॉक में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम तथा कुछ एक ब्लॉक में तेज बारिश की संभावना है।
1) इंद्री , रादौर, थानेसर, शाहाबाद, अबाला, कालका, बराडा , जगाधरी , छछरौली, नारायणगढ़, पचकुला व इनके आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना
2) हिसार, फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, रोहतक, हांसी, आदमपुर, नारनौंद , गन्नौर, घरौंडा, करनाल, महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत,असंध , कैथल, नरवाना, कलायत, पेहवा व इनके आसपास के क्षेत्रों में हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है।
564 एमएम हुई बारिश
जुलाई के पहले सप्ताह में बादल अपेक्षाकृत कम बरसे लेकिन अब अगले सप्ताह तक अच्छी वर्षा के आसार हैं। विशेषज्ञों का आकलन है कि मानसून सीजन का सबसे सक्रिय वर्षा का दौर उत्तर भारत को प्रभावित करने जा रहा है। हरियाणा में शनिवार को मानसून के काराण कई जिलों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शनिवार को 564 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 83.5 एमएम वर्षा हुई।
9 और 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना
हिसार में देर रात भी बारिश हुई। वहीं, मौजूदा मौसमी परिस्थितियों में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मध्य पकिस्तान पर बना हुआ है। जबकि चक्रवाती हवा का एक क्षेत्र उत्तर राजस्थान पर मौजूद है। मानसून की एक्सिस लाइन फिलहाल बीकानेर, अजमेर, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड और बालासोर से गुजर रही है। इस कारण 9 और 10 जुलाई को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
इन जिलों में जारी किया ओरेंज अलर्ट
भारत मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अति भारी वर्षा और इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार और जींद में भारी बारिश हो सकती है।
बारिश से 10 डिग्री तक लुढ़क गया दिन का तापमान
मानसूनी बारिश से प्रदेश में दिन का पारा 10 डिग्री तक लुढ़क गया। अंबाला में दिन का 25.8 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। यहां पारा करीब 10 डिग्री तक लुढ़क गया।इसके अलावा चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 7.9 डिग्री, हिसार में 6.8, महेंद्रगढ़ में 7.1, रोहतक में 4.9 और गुरुग्राम में 8.5 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
किस जिले में कितनी हुई बारिश
हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार को मूसलधार वर्षा से अंडरपास पर भारी जलभराव हो गया। इससे गुजरते समय वाहन फंस गया। जिसे बाहर निकालने का प्रयास करते लोग।
पानीपत में शनिवार को सुबह से बारिश होने के कारण जगह-जगह पर जलभराव हो गया। दोपहर बाद खादी आश्रम के पास जीटी रोड पर जाम की स्थिति हो गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।