Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather News: प्रदेश में सूखे के साथ हो रही जुलाई की विदाई, अब तक 40 प्रतिशत कम बारिश

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 08:15 AM (IST)

    Haryana Weather News हरियाणा में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। एक जून से अब तक बारिश काफी कम दर्ज की गई है। प्रदेश के लोग गर्मी की मार झेलने को मजबूर हैं। हरियाणा के लोग इस साल कमजोर मानसून से जूझ रहा है। जैसे-जैसे बारिश का दौर आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे वर्षा की कमी काफी हद तक कम होने की संभावना है जिससे स्थिति में सुधार होगा।

    Hero Image
    हरियाणा में कमजोर मानसून से जूझ रहे लोग

    जागरण संवाददाता, पानीपत। Haryana Weather News: प्रदेश में मानसून आगमन के बाद भी व्यापक वर्षा की कमी बनी हुई है। हरियाणा में एक जून से अब तक 40 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। इसी प्रकार से पंजाब और चंडीगढ़ में भी सूखे जैसे हालात बन गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में सामान्य से 57 प्रतिशत कम व पंजाब में 44 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा का महीना माने जाने वाले जुलाई की विदाई भारी वर्षा की कमी से हो रही है।

    कमजोर मानसून से जूझ रहे लोग

    जुलाई के बचे दिन में वर्षा का जो गैप बना हुआ है, उसका पूरा होना लगभग असंभव माना जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि न केवल हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ बल्कि उत्तर भारत इस साल लगातार कमजोर मानसून से जूझ रहा है। हालांकि दिल्ली की स्थिति कुछ बेहतर जरूर है, यहां पर सामान्य से मात्र तीन प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है।

    मानसून दोबारा सक्रिय होने के दे रहा संकेत

    मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मानसून दोबारा सक्रिय होने के संकेत दे रहा है। मानसून की अक्ष रेखा अब अपनी सामान्य स्थिति की ओर उत्तर की ओर शिफ्ट हो रही है। मानसून की स्थिति में यह विकास अगले 4-5 दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर मंडरा रहा है, जबकि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Weather: मानसून का हरियाणा में नहीं दिखा खास असर, प्रदेश में 38 प्रतिशत कम बारिश; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

    तेज वर्षा से ही मिलेगी राहत, अभी उमस कर रही परेशान

    इस समय मौसम की इन मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में वर्षा बढ़ने की संभावना है। कम से कम अगले सप्ताह के लिए पश्चिमी हिमालय सहित पूरे उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति का अनुमान लगाया है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत; आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल

    वर्षा से उत्तर भारत में परेशान करने वाली गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। जैसे-जैसे बारिश का दौर आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे वर्षा की कमी काफी हद तक कम होने की संभावना है जिससे स्थिति में सुधार होगा।