Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम, झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत; आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 08:01 AM (IST)

    Haryana Weather हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल गया है। झमाझम बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले हरियाणा में इस बार कम बारिश दर्ज की गई है। अब मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

    Hero Image
    Haryana Weather: हरियाणा में आसमान में छाए बादल

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। गुरुवार को मौसम में अचानक से बदलाव देखा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अचानक बदला मौसम

    शहर में दोपहर बाद अचानक से हल्की वर्षा हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग की तरफ से जिले में वर्षा की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं तापमान में भी ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जिले में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई।

    उमस भरी गर्मी से मिली राहत 

    गुरुवार दोपहर बाद अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। हल्की वर्षा होने के कारण मौसम ठंडा हो गया। उससे पहले पूरा दिन धूप खिलने के कारण गर्मी से लोग परेशान रहे। लोगों की तरफ से खुद को गर्मी से बचाने के प्रयास किए गए। वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव के चलते लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Weather: मानसून का हरियाणा में नहीं दिखा खास असर, प्रदेश में 38 प्रतिशत कम बारिश; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

    कम हुई हरियाणा में बारिश

    वहीं मौसम विभाग के मुताबिक इस बार हरियाणा में बारिश कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। प्रदेश में एक जुलाई से 24 जुलाई तक 116.6 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन 72.2 एमएम का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। एक जुलाई से 24 जुलाई के बीच हरियाणा में झमाझम बादल बरसे थे।