Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के रेल रोको आंदोलन से हरियाणा के भी रेलवे स्टेशन हुए सुनसान, यहां पढ़िए कौन-कौन सी ट्रेन हुई रद्द

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 04:29 PM (IST)

    किसानों का रेल रोको आंदोलन अब तक जारी है। किसान रेलवे स्टेशनों की पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके कारण पंजाब ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी रेलवे प्रभावित हुआ है। लोगों को सफर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें पंजाब से हरियाणा जाने वाली ट्रेनें भी शामिल है। इस प्रदर्शन से आम जनता रेलवे स्टेशनों पर परेशान हो रही है।

    Hero Image
    हरियाणा के भी रेलवे स्टेशन हुए सुनसान, ये ट्रेन हुई रद्द

    जागरण डिजिटल डेस्क, पंचकूला। पंजाब भर में बीते वीरवार से शुरू हुआ किसानों का रेल रोको आंदोलन (Punjab Farmers Rail Roko Andolan) अब तक जारी है। बता दें कि किसान रेलवे स्टेशनों की पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन (Farmer Protesting on Railway Track) कर रहे हैं। इसके कारण पंजाब ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी रेलवे प्रभावित हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों को सफर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें पंजाब से हरियाणा जाने वाली ट्रेनें भी शामिल है। इस प्रदर्शन से आम जनता रेलवे स्टेशनों पर परेशान हो रही है।

    यात्रियों की परेशानियां बढ़ी

    बता दें कि किसानों को बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुआवजा और एमएसपी की मांग कर रहे हैं। बता दें कि 19 किसान संगठनों की ओर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रेल ट्रैक पर धरना देने के कारण दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। इससे भी हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।

    Read More News Of Panchkula

    यहां पढ़ें कौन सी ट्रेन होगी रद

    बता दें कि उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी-

    रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

    • गाड़ी संख्या 19611, अमृतसर-अजमेर रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 04756, श्रीगंगानगर-बठिंडा रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर रेल सेवा दिनांक 29.09.23 को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को रद्द।

    Also Read: BJP विधायक भव्य बिश्नोई की IAS मंगेतर को मिलेगा हरियाणा कैडर, सरकार ने दी NOC; अभी सिक्किम में तैनात

    आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

    • गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को प्रस्थान करने वाली हिसार से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा श्रीगंगानगर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    • गाड़ी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेल सेवा दिनांक 29.09.23 को प्रस्थान करने वाली हनुमानगढ़ से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अबोहर-हनुमानगढ़ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    • गाड़ी संख्या 14729, रेवाड़ी-फाजिल्का रेल सेवा दिनांक 29.09.23 को प्रस्थान करने वाली बठिंडा तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा बठिंडा-फाजिल्का के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    • गाड़ी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाड़ी रेल सेवा दिनांक 30.09.23 को प्रस्थान करने वाली बठिंडा से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा फाजिल्का-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

    Also Read: Haryana News: महिला कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, विभाग देगा मातृत्व अवकाश का वेतन