Haryana News: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को परमानेंट करने पर मंथन, नौ सीनियर अधिकारियों की बनी कमेटी
हरियाणा में उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं। सरकार उन्हें परमानेंट करने का विचार कर रही है। इसी बाबत एक कमेटी (Haryana Latest News) का भी गठन किया गया है। यह कमेटी कच्चे कर्मचारियों का ब्योरा तलब कर पॉलिसी बनाएगी जिसके बाद ऐसी पॉलिसी बनाई जाएगी जिसे कोर्ट में चैलेंज नहीं किया जा सके।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर विचार कर रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की संभावनाएं तलाश के लिए नौ सीनियर अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें आठ आइएएस अधिकारी हैं।
शुक्रवार को इन आइएएस अधिकारियों की कमेटी की पहली बैठक हुई, जिसमें सभी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों का पूरा ब्योरा तलब कर ऐसी पॉलिसी बनाने पर सहमति बनी है, जिसे कि न्यायालय में चुनौती नहीं मिल पाए।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर मंथन
फिलहाल पांच साल, 10 साल, 15 साल और 20 साल से कार्य कर रहे कच्चे कर्मचारियों के बारे में ब्योरा इकट्ठा कर इस पर मंथन आरंभ कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देश पर मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने नौ वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी का गठन किया है, जिसमें आइएएस वियजेंद्र कुमार, डी सुरेश, विकास गुप्ता, डॉ. अमित अग्रवाल, जे गणेशन, पंकज, डॉ. आदित्य दहिया, जितेंद्र कुमार व राजेंद्र वर्मा को बतौर सदस्य शामिल किया है।
पांच अगस्त को होगी सीएम नायब सैनी की बैठक
अधिकारियों की कमेटी को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के तमाम विकल्पों पर जल्दी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस रिपोर्ट को पांच अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी रखा जा सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।