उप राष्ट्रपति के विरुद्ध Mimicry को मुद्दा बनाएगी हरियाणा सरकार, जगदीप धनखड़ से मिले CM मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो दिन के दिल्ली प्रवास पर हैं और इस दौरान बुधवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलने उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री और उप राष्ट्रपति की मुलाकात 45 मिनट तक चली। संसद परिसर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर विराजमान जगदीप धनखड़ की जिस अपमानजनक तरीके से मिमिक्री की उससे सरकार और संगठन विपक्षी सांसदों पर हमलावर हैं।

राज्य ब्यूरो, पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) अपने दो दिन के दिल्ली प्रवास के दौरान बुधवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (VP Jagdeep Dhankhar) से मिलने उनके आवास पहुंचे। सायं साढ़े छह बजे से आरंभ हुई मुख्यमंत्री और उप राष्ट्रपति से मुलाकात 45 मिनट तक चली।
इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। संसद परिसर में हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर विराजमान जगदीप धनखड़ की जिस अपमानजनक तरीके से मिमिक्री की, उससे सरकार और संगठन विपक्षी सांसदों पर हमलावर हैं।
एक्स पर शेयर की जानकारी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसके बाद हरियाणा भाजपा की तरफ से एक्स पर की गई पोस्ट को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया। प्रधानमंत्री ने इस घटनाक्रम को संवैधानिक पद के साथ मजाक किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
हरियाणा भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा है। प्रदेश भाजपा ने एक्स पर की पोस्ट में कहा है कि दीपेंद्र हुड्डा किसानों की बात सिर्फ अपनी राजनीतिक खुराक और वंशवाद को पोषित करने के लिए करते हैं। इस पोस्ट में दीपेंद्र को सीएलयू गैंग के युवराज बताया गया है।
सीएम मनोहर ने नहीं जारी किया कोई बयान
हरियाणा भाजपा ने अपनी पोस्ट में कहा है कि बहकाने में पीएचडी कर चुके दीपेंद्र सिंह हुड्डा सुबह में एक किसान और जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाले सम्मानित उप राष्ट्रपति के अपमान पर खिलखिलाते हैं और तालियां बजाते हैं।
उप राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोई बयान जारी नहीं किया लेकिन उनकी इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। हरियाणा में कांग्रेस को घेरने के लिए प्रदेश भाजपा और सरकार संभवतया अब एक बड़े व प्रभावी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने में जुट गए हैं।
ये भी पढ़ें- 'किसी चिड़ियाघर में भर्ती करवा दें'... जब मिमिक्री विवाद को लेकर TMC सांसद पर भड़के अनिल विज
विपक्षी सासंदों ने की कड़ी आलोचना
उप राष्ट्रपति धनखड़ पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने भी विपक्षी खासतौर पर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। ओपी धनखड़ का कहना है कि कांग्रेस और संपूर्ण विपक्ष मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपनी हार को पचा नहीं पा रहा है।
हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब, राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल और राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने भी उप राष्ट्रपति के पद के साथ किए गए मजाक पर विपक्षी सांसदों की कड़ी आलोचना की है।
ये भी पढे़ं- ED का CM केजरीवाल को समन... पार्टी सांसद सुशील गुप्ता ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- 'जेल से ही चलाएंगे सरकार'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।