Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में 22 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में हुआ एलान

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 02:23 PM (IST)

    हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। नायब सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा जो शुक्रवार से मंगलवार तक चलेगा। कैबिनेट ने नाबार्ड से 1850 करोड़ के लोन को मंजूरी दी और गन्नौर में बन रही विश्व स्तरीय मंडी पर भी चर्चा हुई।

    Hero Image
    हरियाणा में 22 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा में आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई विषयों को लेकर चर्चा हुई। इसी के साथ कैबिनेट मीटिंग के बाद नायब सैनी ने एलान किया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन शुक्रवार है, शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार तक यह सत्र चलेगा। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में 21 एजेंडे लाए गए थे जिनमें 17 को मंजूरी दे दी गई है।

    कैबिनेट बैठक में नाबार्ड से 1850 करोड़ के लोन को हरियाणा सरकार की गांरटी पर मंजूरी दी गई। वहीं, गन्नौर में विश्व स्तरीय मंडी का निर्माण हो रहा है। जिस पर 3000 हजार करोड़ की लागत आएगी। 

    इस मंडी से न सिर्फ हरियाणा बल्की कई राज्यों के किसानों को फायदा होगा।

    बैठक में फैसला लिया गया कि  60 साल से अधिक पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए 10 हजार रुपए की दर से हर माह चिकित्सा भत्ता मिलेगा। एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत दी है।‌ इसके लिए विवादों के सामाधान 2 की शुरुआत की है। अगर किसी को तय समय में एलॉटमेंट नहीं होती तो उन्हें 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा।