Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला में लिफ्ट में फंसे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, करीब आधे घंटे तक अटकी रही सांसें; देखें VIDEO

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 09:57 PM (IST)

    हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल की लिफ्ट में फंस गए। करीब आधा घंटा तक सभी लिफ्ट में फंसे रहे। इसके बाद सभी को लिफ्ट और गेट में बनी जगह में से खींचकर बाहर निकाला गया। लिफ्ट से निकलने के बाद मंत्री ने कहा कि यह मशीन हैं तकनीकी खराबी हो ही जाती हैं।

    Hero Image
    लिफ्ट में फंसे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल की लिफ्ट में फंस गए। श्याम सिंह राणा भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्याम सिंह राणा के साथ नलवा के विधायक रणधीर पनिहार समेत चार लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और लिफ्ट के अंदर पानी और अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई। करीब आधा घंटा तक सभी लिफ्ट में फंसे रहे। गनमैन भी लिफ्ट के बाहर खड़े थे।

    लिफ्ट में आ गई थी तकनीकी खराबी

    इसके बाद सभी को लिफ्ट और गेट में बनी जगह में से खींचकर बाहर निकाला गया। इसके साथ ही लिफ्ट का संचालन बंद कर दिया गया है। बाहर नोटिस भी लगा दिया गया है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार पहले भी इस लिफ्ट में कुछ खराबी आ चुकी है।

    हालांकि, ओवरलोड को कारण बताया जा रहा है। बाहर आने पर श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह मशीन है, कई बार खराब हो जाती है। ठीक-ठाक निकल आए, कोई खास बात नहीं है।

    यह भी पढ़ें-  हरियाणा विधानसभा में ‘एक्टिंग’ नहीं, अब ‘प्रोटेम स्पीकर’ शब्द का होगा इस्तेमाल, अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने दी रूलिंग

    विश्वविद्यालय में कृषि पर जोर

    उधर, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय के सभागार में 20 व 21 नवंबर को कृषि अधिकारी कार्यशाला (रबी) 2024 आयोजित की जाएगी।

    कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बीआर काम्बोज बतौर मुख्यातिथि करेंगे, जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन डेयरी विभाग, हरियाणा सरकार व कुलपति लुवास, हिसार डॉ. राजा शेखर वुंडरू आइएएस विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

    विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि कार्यशाला में आगामी रबी मौसम की फसलों में लागू की जाने वाली नई तकनीकों पर आधारित सिफारिश को अंतिम रूप दिया जाएगा।

    इसके अलावा वैज्ञानिक तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी रबी फसलों में समस्याओं के समाधान पर भी विचार विमर्श करेंगे।

    कृषि अधिकारियों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म का दौरा करवा कर उन्हें फसलों, फलों तथा सब्जियों पर किए जा रहे परीक्षणों एवं अनुसंधानों की जानकारी दी जाएगी।

    उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें विभिन्न फसलों की समग्र सिफारिशों पर भी चर्चा की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा में ‘एक्टिंग’ नहीं, अब ‘प्रोटेम स्पीकर’ शब्द का होगा इस्तेमाल, अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने दी रूलिंग