Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को भगाने की थी साजिश, पांच कमांडो बर्खास्त

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 31 Aug 2017 08:55 AM (IST)

    डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद उन्‍हें भगाने की कोशिश करने वाले पांच कमांडो को बर्खस्‍त कर दिया गया है। ये सभी उसकी सुरक्षा में तैनात थे।

    कोर्ट से गुरमीत राम रहीम को भगाने की थी साजिश, पांच कमांडो बर्खास्त

    जेएनएन, चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के पांचों कमांडो को बर्खास्त कर दिया गया है। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत परिसर में इन कमांडो ने दो प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर डेरामुखी को भगाने का प्रयास किया था। पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में इस संदर्भ में केस भी दर्ज किया है। राज्य सरकार की ओर से तीन कमांडो को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका और बाकी बचे दो कमांडो को अब बर्खास्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीआई जज ने जब राम रहीम को रेप का दोषी ठहरा दिया तो पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस की गाड़ी में उसे कोर्ट परिसर से कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में मेडिकल के लिए ले जाना था। इसी दौरान उसके साथ आए सरकारी व प्राइवेट कमांडो ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ झगड़ा किया। इनकी संख्या सात थी।

    तीन कमांडो को पहले ही बर्खास्त कर चुकी हरियाणा सरकार

    अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को भगाने की कोशिश में अब ये सातों कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। पुलिस द्वारा पंचकूला के पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई थी। पंचकूला सीबीआई कोर्ट परिसर में भी वीडियोग्राफी हुई थी। ऐसे में फुटेज के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाया और कार्रवाई की।

    पंचकूला पुलिस के हेड कांस्टेबल अजय, राम सिंह व विजय सिंह तथा कांस्टेबल बलवान सिंह, सब-इंस्पेक्टर कृष्ण दास के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है। राम रहीम के प्राइवेट कमांडो प्रीतम सिंह व सुखबीर सिंह भी इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैैं। उन पर पुलिस ने पहले हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

    यह भी पढ़ें: राम रहीम ने घोड़ों पर प्रयोग कर साधुओं को बनाया था नपुंसक, कातिलों को दी ट्रेनिंग

    पंचकूला पुलिस ने इन सभी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर रखा है। डेरा प्रमुख के खिलाफ भी इसकी साजिश रचने में शामिल होने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। गुरमीत की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो ने अदालत परिसर में ही आइजी के साथ अभद्र व्यवहार तक किया था और डेरा मुखी को भगाने के लिए वह आइजी से टकरा गया था।

    यह भी पढ़ें: डेरा प्रमुख की यौनशोषण की शिकार दो दर्जन लड़कियों तक पहुंच गई थी सीबीआइ