Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Assembly Election: भाजपा प्रत्याशियों की मांग पर ही चुनाव प्रचार करेंगे दुष्यंत चौटाला

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 30 Jan 2020 10:17 AM (IST)

    हरियाणा के डिप्‍टी सीएम और जजपा नेता दुष्‍यंत चौटाला दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशियों की मांग पर ही प्रचार करेंगे। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Delhi Assembly Election: भाजपा प्रत्याशियों की मांग पर ही चुनाव प्रचार करेंगे दुष्यंत चौटाला

    नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणा की भाजपा सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता और हरियाणा के उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला अभी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए नहीं उतरे हैं। बताया जाता है कि भाजपा प्रत्‍याशियों की मांग पर ही वह चुनाव प्रचार करने आएंगे। अभी जजपा की दिल्ली इकाई ही कुछ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रही है। दुष्यंत चौटाला ने प्रचार का कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली चुनाव के दौरान नजफगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों में जजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के नेताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। दिल्ली में मुंडका, बवाना, नजफगढ़,महरौली, बदरपुर सहित कई ऐसी विधानसभा सीट हैं जिन पर जजपा का अच्छा खासा प्रभाव है।

    नजफगढ़ से तो दुष्यंत चौटाला के दादा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इनेलो से विधायक भी बन चुके हैं। यही कारण है कि दुष्यंत चौटाला ने भाजपा से टिकट बंटवारे से पहले 20 सीटों पर समझौते की मांग की थी मगर पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली में न तो जजपा और न ही शिरोमणि अकाली दल से समझौता किया। इसके बावजूद भी दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की थी कि वे दिल्ली में भाजपा का सहयोग करेंगे।

    जजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश डागर के अनुसार नजफगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश जजपा इकाई के अध्यक्ष ओमप्रकाश सहरावत सहित जगबीर शौकीन ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष प्रचार किया। डागर के अनुसार हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिल्ली में कब चुनाव प्रचार करेंगे, यह भाजपा के आमंत्रण पर निर्भर है। भाजपा को जहां जरूरत होगी, वहां दुष्यंत चौटाला प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश जजपा भी दुष्यंत चौटाला के आदेशों पर ही भाजपा का प्रचार कर रही है।

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



    यह भी पढ़ें: SAD ने दिल्‍ली चुनाव में BJP को दिया समर्थन, नड़्डा से भेंट के बाद सुखबीर बोले- गलतफहमियां दूर