विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election: 'नेताओं को ऐसे ना रुलाया जाए', दुष्यंत चौटाला का शायराना तंज; BJP ने भी उसी अंदाज में दिया जवाब

Published: Sun, 08 Sep 2024 07:46 AM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Election 2024) के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव से ...और पढ़ें

Haryana Election 2024: दुष्यंत चौटाला ने शायराना अंदाज में बोला हमला (जागरण फोटो)
Haryana Election 2024: दुष्यंत चौटाला ने शायराना अंदाज में बोला हमला (जागरण फोटो)

HighLights

  1. दुष्यंत चौटाला और भाजपा में शायराना अंदाज में वार-पलटवार।
  2. सोशल मीडिया (एक्स) हैंडल पर एक-दूसरे पर कसा तंज।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं के जुबानी हमला भी तेज हो रहा है। जजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हरियाणा भाजपा के बीच सोशल मीडिया (एक्स) पर शायराना अंदाज में एक-दूसरे पर हमला किया गया। इससे पहले भी कांग्रेस और जेजेपी के बीच शायराना अंदाज में वार-पलटवार हो चुका हैं।

दुष्यंत चौटाला का शायराना अंदाज

दरअसल दुष्यंत चौटाला भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पार्टी छोड़ रहे नेताओं को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को टैग करते हुए लिखा 'नेताओं को ऐसे ना रुलाया जाए, समाज सेवा का मौक़ा दिलाया जाए, पोर्टल सरकार से मेरा निवेदन है, एक इस्तीफ़ा पोर्टल भी बनाया जाए।'

भाजपा ने भी उसी अंदाज में दिया जवाब

दुष्यंत चौटाला के शायराना हमले का जवाब भी हरियाणा भाजपा ने भी उसी अंदाज में दिया। हरियाणा भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दुष्यंत चौटाला की पार्टी और परिवार पर निशाना साधा। भाजपा हमला बोलते हुए कहा 'विधायक विहीन पार्टी अब कैसे चलाई जाए। मां-बेटे फिर कैसे और कहां से पहुंचें विधानसभा कोई तरकीब तो लगाई जाए। बापू-बेटे तो ठुकरा रहे मेरे सारे ऑफर उचाना में भी अब इज्ज़त कैसे बचाई जाए? पूरा हरियाणा जिसे देखना न चाहे वो बदनाम शक्ल किस कंबल में छुपाई जाए?'

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: कांग्रेस और आप मिलकर लड़ेंगे चुनाव? राघव चड्ढा और सुशील गुप्ता के बयानों से मिले संकेत

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होगा मतदान

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। हरियाणा में सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने पहले मतदान की तारीख एक अक्टूबर निर्धारित किया थी लेकिन बाद में तारीखों में बदलाव करते हुए उसे 5 अक्टूबर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: गुरुग्राम की दो सीटों पर कांग्रेस कल घोषित कर सकती है प्रत्याशी, बाकी सीटों पर फंसा पेंच