विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election 2024: गुरुग्राम की दो सीटों पर कांग्रेस कल घोषित कर सकती है प्रत्याशी, बाकी सीटों पर फंसा पेंच

Published: Sat, 07 Sep 2024 08:36 PM (IST)

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी की थी ...और पढ़ें

गुरुग्राम की दो सीटों पर रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी की हो सकती है घोषणा।
गुरुग्राम की दो सीटों पर रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी की हो सकती है घोषणा।

HighLights

  1. आप से गठबंधन को लेकर फंसा पेंच, गुड़गांव और सोहना सीट फिलहाल होल्ड पर।
  2. कांग्रेस ने शुक्रवार को 31 प्रत्याशियों की पहली सूची की थी जारी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भाजपा ने गुड़गांव, बादशाहपुर और सोहना सीट पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस ने भी शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी की थी, लेकिन इसमें गुरुग्राम जिले की एक भी सीट शामिल नहीं थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिले की दो विधानसभा सीटों बादशाहपुर और पटौदी के लिए रविवार को प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।

गुड़गांव और सोहना सीट को फिलहाल होल्ड रखा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) से गठबंधन की दशा में इन सीटों पर फेरबदल संभव है।

इन सीटों पर नाम किए फाइनल

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने सोहना, तिगांव, भिवानी और गुड़गांव विधानसभा सीट को छोड़कर बाकी अन्य सीटों पर सभी प्रत्याशी फाइनल कर लिए हैं। रविवार रात कांग्रेस प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें बादशाहपुर और पटौदी सीट से भी घोषणा संभव है।

कौन हैं प्रत्याशी की दौड़ में शामिल

बादशाहपुर सीट से राव धर्मपाल के बेटे व वरिष्ठ कांग्रेस नेता विरेंद्र यादव और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव का नाम टिकट की दौड़ में है। इन्हीं में से किसी को पार्टी मैदान में उतार सकती है। वहीं पटौदी में कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी, पर्ल चौधरी, पूर्व विधायक रामबीर सिंह नाम प्रबल दावेदारों में शामिल है।

गुड़गांव-सोहना सीट पर पेंच

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हाईकमान के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा अंतिम दौर में है। आम आदमी पार्टी गुड़गांव सीट भी मांग रही है। इसको लेकर पेंच फंसा हुआ है। वैसे इस क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, मोहित मदनलाल ग्रोवर, वरिष्ठ नेता पंकज डावर, आशीष दुआ, कुलराज कटारिया, कुलदीप कटारिया, सीमा गुप्ता आजाद, खुशबू मंगला शर्मा, गजे सिंह कबलाना, सुनीता सहरावत, डॉ. मुकेश शर्मा, सूबे सिंह यादव समेत 32 नेताओं ने दावेदारी कर रखी है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, मोहित मदनलाल ग्रोवर और वरिष्ठ नेता पंकज डावर के नाम पर विचार कर रहा है। दूसरी ओर सोहना सीट से सैलजा और हुड्डा गुट दोनों एक्टिव है। यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, वरिष्ठ नेता अरिदमन सिंह बिल्लू, शमशुद्दीन और सैलजा गुट के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव कमलवीर के बेटे राजकमल व यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप गुर्जर टिकट के प्रबल दावेदार हैं।

ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024: चुनाव में बेहिसाब खर्च पर लिमिट तय? प्रत्याशियों ने ज्यादा उड़ाया रोकड़ा तो चलेगा आयोग का चाबुक