Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Politics: छोटे चुनाव में हार से हरियाणा की गठबंधन सरकार में रार, मंत्री देवेंद्र बबली के हमले से माहौल गर्माया

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 21 Aug 2022 02:03 PM (IST)

    BJP-JJP Government हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में विवाद शुरू हो गया है। राज्‍य के मंत्री देवेंद्र बबली ने अपनी ही सरकार पर निशाना साध दिया है ...और पढ़ें

    Hero Image
    हरियाणा के सीएम मनोहरलाल, उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला और राज्‍य के मंंत्री देवेंद्र बबली। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। BJP-JJP Government: हरियाणा में छोटे चुनाव में हार-जीत से राज्‍य की बड़ी सरकार में रार पैदा हो गई है। दरअसल टोहना नगर परिषद के उप प्रधान के चुनाव में राज्‍य के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली समर्थक प्रत्याशी की हार हुई और हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला समर्थक प्रत्याशी की जीत हुई। जीत के बाद भाजपाइयों ने जिस तरह जश्न मनाया, वह जजपाइयों को रास नहीं आया। इसके बाद बबली ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए और इस लपेटे में अपनी पार्टी जजपा के नेता व डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला को भी ले लिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवेंद्र बबली के मुंह से अपनी ही गठबंधन सरकार के विरुद्ध भ्रष्टाचार के बोल फूट पड़े। सुभाष बराला ने इन पर संयम से जवाब दिया। लेकिन,  बबली व बराला दोनों ऐसे नेता हैं, जो सरकार में बड़ा कद रखते हैं। उनके बीच लड़ाई को लेकर सरकार काफी गंभीर है।

    यह भी पढ़ें: Video: एक्‍सप्रेस वे के मध्‍य आई सवा करोड़ की कोठी तो लिया 'देसी इंजीनियरिंग' सहारा, देखें चलता मका

    ------

    बबली बोले-  भ्रष्टाचार के विरुद्ध मैं अकेला आवाज उठा रहा

    '' जब तक मैं मंत्री पद पर हूं, टोहाना तो क्या, पूरे प्रदेश में कहीं घोटाले नहीं होने दूंगा। किसी को पर नहीं मारने दूंगा। पिछली इन्कवायरी को बार-बार दबाया जा रहा है। यहां बहुत घोटाले हुए हैं। एक-एक लाख फीट की बिल्डिंग कुछ लोगों की बनवा ली है। ये वे लोग हैं, जिन्होंने पांच साल में ही जनता का शोषण करते हुए पांच-पांच सौ करोड़ रुपये की संपत्तियां बनाने का काम किया है। यह तो सरकार की कमजोरी है। मैं भले ही कैबिनेट में सरकार का सहयोगी हूं, लेकिन ऐसे लोगों को जनता का शोषण करने की शह मिल रही है। फिर चुनाव आएंगे, तब उन्हें पता चल जाएगा। ऐसे लोग सरकार में बैकडोर एंट्री करना चाहते हैं। वह जनता के लिए जोंक हैं। करप्शन के खिलाफ मैं अकेला आवाज उठा रहा हूं। क्या कोई और मंत्री नहीं है सरकार में।

                                                                              - देवेंद्र बबली, विकास एवं पंचायत मंत्री, हरियाणा।

    यह भी पढ़ें: BJP-JJP Alliance: देवेंद्र बबली और सुभाष बराला में टकराव बढ़ा, हरियाणा के मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाया सवाल

    -------

    दुष्‍यंत चौटाला ने कहा- बोलने से कुछ नहीं होता, करके दिखाओ

    ''अगर देवेंद्र बबली को सब पता है तो वह भ्रष्टाचारियों को पकड़ क्यों नहीं लेते। बोलने से कुछ नहीं होता। भ्रष्टाचारियों को पकड़कर दिखाओ। रोका किसने है। जब तक आप भ्रष्टाचारियों को पकड़कर उनके विरुद्ध एक्शन नहीं लेंगे, तब तक कुछ नहीं होगा। धीरे-धीरे सिस्टम ठीक हो रहा है और भ्रष्ट अधिकारियों पर सरकार की पैनी निगाह है। हरियाणा की गठबंधन सरकार ने दिन-प्रतिदिन डिजिटलाइजेशन का प्रयोग कर भ्रष्टाचार को कम किया है। पौने तीन साल में हमने काफी सुधार किया है। इंतकाल निकालने के लिए अब पटवारियों की जरूरत नहीं होती। भ्रष्टाचार के दरवाजे बंद करने ही होंगे।

                                                                                            - दुष्यंत चौटाला, उप मुख्यमंत्री, हरियाणा। 

    --------

    बराला बोले- चुनाव हारने पर विचलित क्यों हैं मंत्री

    '' यह चिंता का विषय है कि कोई व्यक्ति जिम्मेदारी के पद पर होते हुए उसी सिस्टम पर आरोप लगा रहा है, जिसमें वह काम कर रहा है। वह जेजेपी कोटे से हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री को बबली की बात पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उनके आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच होनी चाहिए। भ्रष्टाचारी कोई भी हो, निश्चित रूप से उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर आरोप गलत हैं, तब भी कार्रवाई हो। जहां तक हमारी सरकार की बात है, भ्रष्टाचार के ऊपर जिस बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई है, उतनी बड़ी कार्रवाई आज तक नहीं हुई है। चुनाव में हार जीत होती रहती है। लेकिन चुनाव हार जाने पर किसी को विचलित होने की जरूरत नहीं है।

                                                            - सुभाष बराला, चेयरमैन,  सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, हरियाणा। 

    -------

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- देवेंद्र बबली ने सच कहने की पहल की है

    '' गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। किसको सफाई देने की जरूरत है और किसको निकालने की जरूरत है, एक मंत्री ऐसे बयान दे रहा है। अगर भ्रष्टाचार नहीं है और मंत्री गलत बयान दे रहा है तो वह मंत्री कैसे रह सकता है। उसे तुरंत हटा दिया जाएगा, लेकिन किसी ने सच्ची बात कही है। मैं देवेंद्र बबली की सराहना करता हूं। उन्होंने सच कहने की पहल की है। आज राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। देवेंद्र बबली जजपा कोटे के मंत्री हैं। अगर दुष्यंत चौटाला के पास उनका कोई जवाब नहीं हैं तो उन्हें पद से क्यों नहीं हटा देते।

                                                                                                - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता विपक्ष, हरियाणा। 

    यह भी पढ़ें: Rajnath Singh: हरियाणा में हैट्रिक लिए राजनाथ का 'मनोहर' मंत्र, कहा- सत्‍ता ताे आनी जानी है, कार्यकर्ता सर्वोपरि