Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajnath Singh: हरियाणा में हैट्रिक लिए राजनाथ का 'मनोहर' मंत्र, कहा- सत्‍ता ताे आनी जानी है, कार्यकर्ता सर्वोपरि

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 21 Aug 2022 08:53 AM (IST)

    Raj Nath Singh in Haryana रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा भाजपा के नेताओं को राज्‍य में हैट्रिक यानि लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए मनोहर ...और पढ़ें

    Hero Image
    पंचकूला में हरियाणा भाजपा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करते राजनाथ सिंह। साथ में हैं सीएम मनोहरलाल। (स्रोत- हरियाणा भजपा)

    चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। Rajnath Singh in Panchkula: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम के मजबूत स्‍तंभ व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक यानि लगातार तीसरी बार जीत के लिए 'मनोहर' मंत्र दिया।  राजनाथ ने कार्यकर्ताओंं को जीत की सीढ़ी बताया । उन्‍होंने कहा कि सत्‍ता तो आनी जानी है और कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने हरियाणा के भाजपा संगठन और सरकार दोनों को पूरे नंबर दे गए। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के कामकाज की दिल खोलकर तारीफ की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार की तारीफ

    राजनाथ सिंह पंचकूला में हरियाणा भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्‍होंने अपने संंबोधन में पार्टी नेताओं को आगे की राह दिखाई। उन्होंने खुले मन से कहा कि न केवल प्रदेश, बल्कि देश में कोई माई का लाल ऐसा नहीं है, जो मनोहर के दामन पर अंगुली उठा सके। मुख्यमंत्री का दामन पाक-साफ है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए न केवल भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद को तिलांजिल दी है, बल्कि आठ साल में बिना पर्ची-खर्ची के इतनी नौकरियां दी, जिनकी कल्पना ही की जा सकती है।

    सांसदों-मंत्रियों और विधायकों को कार्यकर्ताओं से मेल-मिलाप करने की सलाह

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की भी खूब पीठ थपथपाई। उन्होंने राज्य में संगठन के कामकाज की सराहना करते हुए सत्ता में मौजूद मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को भी नसीहत दी। राजनाथ ने अपने अनुभव की चर्चा करते हुए मंत्रियों-सांसदों और विधायकों से कहा कि सत्ता आनी-जानी चीज है। आज जो मंत्री हैं, कल विधायक भी नहीं हो सकते और आज जो कार्यकर्ता हैं, वे विधायक तथा मंत्री बन सकते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी सूरत में नहीं होनी चाहिए।

    हरियाणा में भी होगा केंद्रीय मंत्रियों का जिलों में प्रवास

    सत्ता और संगठन के अनुभवी राजनाथ सिंह की इस सलाह को अगले लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरे देश में केंद्रीय मंत्री विभिन्न जिलों में प्रवास करने वाले हैं। हरियाणा में भी केंद्रीय मंत्रियों का यह प्रवास होगा। गरीब के घर उनका भोजन रहेगा और हर रोज जितने दिन भी मंत्री भ्रमण पर रहेंगे, उतने दिन किसी न किसी नए कार्यकर्ता के घर से भोजन जाएगा। पार्टी की इस नई परंपरा को लोगों के बीच पार्टी की दूरियों को खत्म करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

    हरियाणा सरकार का कामकाज आदर्श, धनखड़ के संगठन को भी सराहा गया

    हरियाणा में 2019 के विधानसभा चुनाव की शुरुआत राजनाथ सिंह ने कालका से की थी। उन्होंने इस मौके को याद किया। सरकार और संगठन के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि यदि कहीं किसी के बीच कोई नाराजगी, दूरियां अथवा असमंजस है, तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाना चाहिए। उन्‍होंंने हरियाणा सरकार के कामकाज को आदर्श बताया और ओमप्रकाश धनखड़ के संगठन की भी सराहना की। 

    राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजनाथ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कामकाज की जिस तरह से तारीफ की, उसे देखकर लग रहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के दरबार में उनकी सरकार के पूरे नंबर हैं। ऐसे में इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि लोकसभा चुनाव में बिना किसी संदेह के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही चेहरा होंगे, लेकिन हरियाणा में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मोदी के साथ-साथ मनोहर लाल की नीतियां भी चेहरा बनेंगी।

    अच्छा कर रहे, और अच्छा करने की जरूरत

    राजनाथ सिंह ने मनोहर लाल की सरकार का हौसला बढ़ाते हुए कहा, कोई माई का लाल नहीं, जो मुख्यमंत्री व उनके कामकाज पर उंगली उठा सके। यानी संदेश साफ है कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। इसे और अधिक अच्छा करें, ताकि विपक्ष के पास आपस में लड़ने के अलावा दूसरा कोई मुद्दा न रह जाए। हरियाणा चूंकि कृषि प्रधान देश है, इसलिए वह मनोहर लाल द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों को याद करना नहीं भूले।

    राजनाथ बोले, हरियाणा देश का पहला राज्य जहां 14 फसलों का समर्थन मूल्य दिया जाता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि फसलों का भुगतान 72 घंटों के अंदर कर दिया जाता है। यहां के खिलाड़ी और सैनिक देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।