हरियाणा में बढ़े किडनैपिंग और डकैती के मामले, CM सैनी ने विधानसभा में पेश किया क्राइम रिपोर्ट; हुए कई खुलासे
हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) में सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने अपराध की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के हिसाब से हरियाणा में किडनैपिंग और डकैती के मामलों में वृद्धि आई है। सीएम नायब सिंह सैनी डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल के सवाल पर यह जवाब दिया। सीएम ने कहा कि टास्क फोर्स ने पिछले साल 1957 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। सरकार ने दावा किया है कि अपराध रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस पर काम किया जा रहा है। स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सरकार ने 2019 से दिसंबर-2024 तक की क्राइम रिपोर्ट (Crime Report) सदन के पटल पर रखी।
रिपोर्ट के हिसाब से पिछले साल प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में गिरावट आई है। अपहरण व डकैती के मामले बढ़े हैं। डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने यह जवाब दिया।
टास्क फोर्स पर उठे सवाल पर सीएम ने दिया जवाब
आदित्य देवीलाल ने टास्क फोर्स की भूमिका पर सवाल उठाने की कोशिश की लेकिन स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने इस मुद्दे पर बोलने का मौका नहीं दिया। टास्क फोर्स पर सवाल उठे तो सीएम ने कहा कि टास्क फोर्स ने पिछले साल 1957 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
इनमें 542 इनामी मोस्ट वांटेड और 256 गैंगस्टर शामिल हैं। सीएम की ओर से सदन में रखी गई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 2019 से दिसंबर-2024 तक हत्या के कुल 6,338 केस दर्ज हुए।
इनमें से 6 हजार 36 मामलों को सुलझाने में पुलिस कामयाब रही। इन मामलों में 12,966 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4 हजार 35 मामलों में पुलिस ने अदालतों में चार्जशीट दाखिल की।
हत्या के मामले में हुई गिरावट
पिछले वर्षों की तुलना में 2024 में हत्या के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। दुष्कर्म के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई। 2024 में दुष्कर्म के 1388 मामले सामने आए।
पांच वर्षों में दुष्कर्म के 10,262 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 9,894 मामलों को पुलिस ने सुलझाया है। 6,861 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 5,304 मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई है।
सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में दर्ज की गई गिरावट
हरियाणा में 2024 में सामूहिक दुष्कर्म के कुल 113 मामले दर्ज हुए। 2023 और इससे पहले के वर्षों के मुकाबले इनमें गिरावट दर्ज की गई। 2023 में सामूहिक दुष्कर्म के 141, 2022 में 182, 2021 में 196, 2020 में 186 तथा 2019 में 196 मामले दर्ज हुए।
पांच वर्षों में सामूहिक दुष्कर्म के कुल 1 हजार 14 केस दर्ज हुए। पुलिस 971 मामलों को सुलझाने में सफल रही। सुलझाने का प्रतिशत 97.75 प्रतिशत रहा। पुलिस ने 1 हजार 75 आरोपितों को गिरफ्तार किया और 394 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई।
महिलाओं के विरुद्ध अपराध घटे
राहत की बता बात यह है कि महिलाओं और अनुसूचित जाति के विरुद्ध अपराध के मामलों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले पांच वर्षों में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के कुल 68 हजार 30 मामले सामने आए। अनुसूचित जाति के विरुद्ध के मामलों का आंकड़ा 7 हजार 779 रहा।
पिछले साल महिलाओं के विरुद्ध अपराध के 9 हजार 488 तथा अनुसूचित जाति के विरुद्ध अपराध के 1 हजार 49 नये मामले दर्ज हुए। पिछले वर्षों के मुकाबले दोनों ही तरह के अपराधों में गिरावट दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा में उठा BJP अध्यक्ष बडौली पर दर्ज दुष्कर्म का मामला, मंत्री बोले- कांग्रेस विधायक का भतीजा भी...
यह भी पढ़ें- ठेकेदारों ने गलत तरीके से बेची शराब, आंख मूंदे रहे आबकारी विभाग के अधिकारी; हरियाणा सरकार को लगा करोड़ों का चूना
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।