Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह से मिले CM नायब सैनी, किशाऊ बांध परियोजना और नए आपराधिक कानूनों पर हुआ मंथन

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 06:38 PM (IST)

    हरियाणा सरकार किशाऊ बांध परियोजना और नए आपराधिक कानूनों को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर परियोजना में तेजी लाने का अनुरोध किया। उन्होंने विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने और घोटाले करने का आरोप लगाया। सैनी ने यह भी कहा कि हरियाणा पुलिस में जल्द ही भर्तियां होंगी।

    Hero Image
    अमित शाह से मुलाकात करते CM नायब सैनी। फोटो जागरण

    राज्य ब्यूरो, पंचकूला। किशाऊ बांध परियोजना और नए आपराधिक कानूनों काे लेकर हरियाणा पूरी तरह गंभीर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में चिरप्रतीक्षित किशाऊ बांध परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रयासों में तेजी लाने का अनुरोध किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही बताया कि हरियाणा तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर पूरी तरह तैयार है। जल्द ही इस संबंध में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। केंद्रीय मंत्री संग बैठक में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

    बाद में मीडिया से बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि 11 साल में देश ने जिस तरह से हर क्षेत्र में तरक्की की है, उसे देखकर विपक्ष के नेताओं का हाजमा खराब हो गया है। यही वजह है कि उनकी ओर से संसद सत्र चलाने में बाधा डाली जा रही है।

    विपक्षी नेता बात करने के बजाय हंगामा करने पर यकीन करते हैं। देश उनके कृत्य को देख रहा है। विपक्ष के पास जवाब नहीं है कि 55 साल में उन्होंने देश के लिए क्या किया। किसानों और गरीबों को मोदी सरकार ने बहुत कुछ दिया, जिसे वह झेल नहीं पा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को हजम नहीं कर पा रहे हैं। मैं जब बिहार गया तो पता चला कि एक-एक पंचायत में 700 से 900 मकान मोदी सरकार की ओर से बनवाए गए हैं।

    विपक्ष के समय देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी जो आज चौथे स्थान पर आ गई है। कांग्रेस समाप्त हो रही है। आइएनडीआइए गठबंधन पर कोई विश्वास नहीं कर रहा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए नायब सैनी ने कहा कि उनकी सरकार ने घोटाले ही किए।

    विकास तो अब आरंभ हुआ है। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को भी दिल्ली बनाने में लगी हुई है। वहां की जनता खूब समझ रही है। अगली सरकार वहां पर भी भाजपा की बनेगी। पंजाब में कमल का फूल खिलेगा

    पुलिस में सिपाहियों की भर्ती जल्द

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस में शीघ्र ही कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सीईटी को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। युवाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।