Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहरीली शराब कांड पर CM मनोहर लाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- '35 लोगों की गिरफ्तारी के साथ आरोपियों पर 2.51 करोड़ का जुर्माना'

    By Anurag AggarwaEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 05:08 PM (IST)

    हरियाणा में जहरीली शराब कांड पर पहली बार सीएम मनोहर लाल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि इस मामले में अब तक 35 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही 13 लाइसेंस रद्द करके आरोपियों पर 2.51 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया है। शराब कांड में अंबाला और यमुनानगर में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Hero Image
    जहरीली शराब कांड पर CM मनोहर लाल ने तोड़ी चुप्पी (फाइल फोटो)।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के यमुनानगर में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि अब तक दोषियों के लाइसेंस रद्द करके उन्हें ढाई करोड़ रुपये जुर्माना किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनानगर में जिस समय जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था, उस समय मुख्यमंत्री मनोहर लाल यमुनानगर जिले के दौरे पर ही थे। इस केस को लेकर अंबाला और यमुनानगर की पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से इस मामले में एल-13 लाइसेंस रद कर दिया गया है। इसके अलावा आरोपी को दो करोड़ 51 लाख रुपये जुर्माना किया गया है। इसकी रिकवरी लैंड रेवेन्यू के आधार पर की जाएगी।

    35 लोगों की गिरफ्तारी और 2.51 करोड़ का जुर्माना

    मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुनानगर में तीन केस दर्ज करके 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंबाला में तीन केस दर्ज करके 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में अब तक 35 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। सीएम ने बताया कि इस कांड में चार लाइसेंसधारी शामिल हैं। जिनमें मांगे राम, अमरनाथ, गौरव कंबोज, सुशील कुमार शामिल हैं। इन चारों को डिफाल्टर घोषित करके शराब ठेकों के 12 की अलॉटमेंट रद्द कर दी गई है।

    ये भी पढ़ें: हरियाणा में ठगों के हौंसले बुलंद: अमेरिका भेजने के नाम पर करीब 45 लाख ठगे; पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

    इसके अलावा 41 सब वेंडर के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। लोगों को भी यह अपील की जा रही है कि वह गैर कानूनी सब वेंडरों से शराब न खरीदें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ठोस कदम उठाकर यह प्रयास किया है कि भविष्य में ऐसी कोई भी गलती दोबारा न हो सके।

    कोरोना में दर्ज हुए केस वापस लेगी सरकार

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को बताया कि कोरोना के दौरान बहुत से नियम केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बनते रहे हैं। इनको सख्ती से लागू भी किया गया। इन नियमों को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई। अच्छी बात यह है कि अब सब ठीक है। सीएम ने बताया कि कोरोना के वक्त में दर्ज की गई 8275 एफआईआर वापस ली जाएंगी,जो लोग उस समय गिरफ्तार हुए थे उन्हें राहत दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: CM मनोहर ने किया एलान कोरोना में दर्ज आठ हजार से ज्यादा FIR होंगी रद्द, शराब कांड पर भी दिया बड़ा बयान