Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: CM मनोहर ने किया एलान कोरोना में दर्ज आठ हजार से ज्यादा FIR होंगी रद्द, शराब कांड पर भी दिया बड़ा बयान

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 02:23 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने पंचकूला में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा-इस वित्त वर्ष में दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय परिवार सुरक्षा नामक नई योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के 1964 लाभ पात्रों को 75 करोड़ 10 लाख रुपये उनके खाते में भेजे गए। यमुनानगर शराब केस में सरकार ने सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा-कोरोना के वक्त में दर्ज की गई 8275 FIR वापस ली जाएंगी।

    Hero Image
    Panchkula में प्रेस वार्ता को संबोधित करते CM मनोहर लाल

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने पंचकूला में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा-इस वित्त वर्ष में दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय परिवार सुरक्षा नामक नई योजना की शुरुआत की थी।

    इस योजना के 1964 लाभ पात्रों को 75 करोड़ 10 लाख रुपये उनके खाते में भेजे गए। आज 1159 और अन्य लाभ पात्रों के खाते में 44 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि डाली जा रही है।

    दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले को लेकर कहा- किसी दुर्घटना में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर गरीब परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए यह योजना चलाई गई।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    पांच अलग-अलग स्लैब बनाकर अलग-अलग आयु वर्गों को एक लाख रुपये से पाँच लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है।

    यह भी पढ़ें: अभी भी नाराज हैं गृहमंत्री जी! बोले- सीएम का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन कोई अफसर काम में हस्तक्षेप करेगा तो...

    यमुनानगर-अंबाला में अवैध शराबकांड पर बोली बड़ी बात

    यमुनानगर और अंबाला में अवैध शराब मामले में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा-यमुनानगर शराब केस में सरकार ने सख़्त कदम उठाएं। प्रशासन की तरफ से FIR दर्ज की गई, दोषियों को जेल में डाला गया। 2.51 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है,जो उनके लैंड रेवेन्यू से रिकवर किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोविड में लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर के संबंध में बताया कि तीन केस यमुनानगर में दर्ज किए गए जिसमें 19 गिरफ़्तारियाँ हुई। अंबाला में तीन केस दर्ज किए गए और 16 गिरफ़्तारियाँ की गई।

    कोरोना के वक्त में आठ हजार से ज्यादा FIR होंगी रद्द-CM

    चार लोगों को डिफ़ॉल्टर घोषित कर उनके 12 वेंडर जोन, 41 सब वेंडर रद्द किए गए। कोरोना के वक्त में दर्ज की गई 8275 FIR वापस ली जाएंगी। कोरोना के नियम जैसे मास्क लगाना , बाहर निकलना जैसे केस शामिल हैं।

    विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू

    उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई। अमृतकाल में कैसे देश को विकसित भारत की तरफ लेकर जाएं।

    हरियाणा में 5000 से ज़्यादा कार्यक्रम इस यात्रा के ज़रिए किए जाएँगे। 26 जनवरी तक चलने वाली यात्रा में क्लस्टर वार्ड बनाकर कार्यक्रम किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Haryana बनेगा 'Zero Drop-Out' राज्य, सीएम मनोहर लाल ने उठाया बीड़ा; शिक्षा अधिकारियों को दिये ये निर्देश