Haryana News: कैबिनेट बैठक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर हुआ विचार, मानसून सत्र पर नहीं हुई चर्चा
हरियाणा को सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया। सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को पॉलिसी बनाने के ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की तैयारी है। हालांकि सोमवार को कैबिनेट में इस संबंध में कोई फैसला नहीं हो पाया, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विधानसभा के मानसून सत्र पर अभी संशय बरकरार है। कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर विचार चल रहा है। इसके लिए हमने अधिकारियों की एक कमेटी बना रखी है। उम्मीद है कि अधिकारी जल्द ही रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा सकेगा।
मानसून सत्र बुलाएंगे तो योजनाओं को करेंगे शेयर- सीएम नायब सैनी
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। मानसून सत्र बुलाने की जरूरत पड़ी तो बुलाएंगे। योजनाएं चलती रहती हैं। कोई योजनाएं बंद नहीं होती। मानसून सत्र बुलाएंगे तो योजनाओं को शेयर करेंगे।
ये भी पढ़ें: Haryana Cabinet Meeting: शहीद के आश्रितों को मिलेगी नौकरी, CM नायब सैनी ने 21 में से 20 एजेंडे को दी मंजूरी
कैबिनेट में मानसून सत्र को लेकर नहीं हुई चर्चा
बता दें कि अमूमन हर बार अगस्त के दूसरे पखवाड़े में हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित होता रहा है। ऐसे में उम्मीद थी कि सरकार कैबिनेट बैठक में मानसून सत्र की तिथि घोषित कर सकती है। लेकिन कैबिनेट में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही सरकार पर बहुमत नहीं होने का आरोप लगाते हुए विधानसभा में शक्ति परीक्षण की मांग करते रहे हैं।
सरकार पर लगाए विधानसभा मानसून सत्र से बचने के आरोप
विपक्ष का आरोप है कि सरकार विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने से बच रही है। राज्यपाल या तो सरकार को बर्खास्त कर विधानसभा चुनाव की सिफारिश करें, अन्यथा विधानसभा सत्र बुलाया जाए ताकि शक्ति परीक्षण से पता चल जाए कि सरकार के पास बहुमत है या नहीं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।