Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Cabinet Meeting: शहीद के आश्रितों को मिलेगी नौकरी, CM नायब सैनी ने 21 में से 20 एजेंडे को दी मंजूरी

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 04:15 PM (IST)

    Haryana Cabinet Meeting मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट की बैठक की। इस दौरान उन्होंने 20 एजेंडो को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का विकास ब ...और पढ़ें

    Hero Image
    Haryana News: CM नायब सैनी ने 21 में से 20 एजेंडे को दी मंजूरी।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज (सोमवार) हुई। बैठक में 21 एजेंडे रखे गए थे। कैबिनेट ने 20 एजेंडे मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले के बारे में जानकारी दी।

    इन एजेंडों को मिली मंजूरी

    • हरियाणा में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा। इसको कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
    • हरियाणा में 14 फसलें पहले एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं, इनमें 10 फसलें जोड़कर अब 24 फसलें MSP पर खरीदी जाएंगी।
    • हरियाणा देश का पहला राज्य बना, जिसमें 24 सभी फसलें MSP पर खरीदी जाएंगी।
    • अंग्रेजो के समय से किसानों से आबियाना लिया जा रहा था, इसको खत्म करने का फैसला कैबिनेट ने किया है।
    • 1 अप्रैल 2024 के बाद प्रदेश में आबियाना नहीं लिया जाएगा इसके बाद जो नोटिस किसानों को गए हैं उन्हें वापिस लिया जाएगा।
    • हरियाणा में पिछड़े वर्ग की क्रीमी लेयर बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दी गई है।
    • सीएम ने कहा कि 6 लाख से बढाकर 8 लाख आय ओबोसी क्रीमी लेयर की तय की है।
    • कैबिनेट ने बीसी बी को पंचायतों और निगमों में आरक्षण देने की मंजूरी दी है।
    • मंत्रिमंडल ने 14 शहीद के आश्रितों को नौकरी देने का फैसला किया है, इसमें दो परिवारों को नियमों में संसोधन के साथ छूट दी गई है।
    • अग्निवीरों को हरियाणा सरकार ने प्रदेश की नौकरियों में हॉरिजोंटल 10 फीसदी आरक्षण को मंजूरी कैबिनेट ने दी है।
    • पहले बैंच के अग्निवीरों को 5 साल की आवेदन के लिए उम्र की समय सीमा में छूट दी है।
    • अग्निवीरों को हथियार लाइसेंस देने में प्राथमिकता दी जाएगी।
    • उद्योग स्थापित करने के लिए अग्निवीरों को 5 लाख तक के ऋण प्रदान किए जाएंगे ये फैसला भी कैबिनेट ने लिया है।
    • हरियाणा में धौलीदार, बूंटीमार, मुकरीरदार को लेकर कैबिनेट ने फैसला किया है, जिनको 20 वर्ष हो गए हैं जमीन के लिए अब आवेदन कर सकते हैं।
    • मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना में संसोधन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
    • कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने के मुद्दे पर कहा कि अधिकारी पॉलिसी बनाएं। ड्राफ्ट तैयार करें।‌ अभी सरकार काम कर रही है, जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: कांग्रेस का कैप्टन कौन? भूपेंद्र या दीपेंद्र हुड्डा...सैलजा-सुरजेवाला क्या इनको मानेंगे? BJP के सवाल से खलबली

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें